{"_id":"5b8eb9bf867a5548742280ab","slug":"central-government-felicitates-asian-games-2018-medal-winners-with-cash-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने एशियाड विजेताओं को किया मालामाल, लुटाई करोड़ों की रकम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सरकार ने एशियाड विजेताओं को किया मालामाल, लुटाई करोड़ों की रकम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018
सरकार ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। जकार्ता एवं पालेमबांग में हुए खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित 69 पदक हासिल कर एशियाई खेलों में अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता को 40 लाख, रजत पदक विजेता को 20 लाख और कांस्य पदक विजेता को 10 लाख की राशि प्रदान की गई। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के अलावा इस अवसर पर अन्य केंद्रीय मंत्रियों में किरन रिजुजु और महेश शर्मा भी उपस्थित थे। इसके अलावा खेल सचिव राहुल भटनागर, भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और भारतीय खेल प्राधिकरण की महानिदेशक नीलम कपूर भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया में आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ खेल में भी सुपरपावर बनेगा। मैं अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने देश में खेलों के विकास के लिए खेल मंत्री एवं ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की।
विज्ञापन