{"_id":"5d95d37d8ebc3e016f0b2c9f","slug":"carmelita-jeter-joins-delhi-half-marathon-2019-as-international-event-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक पदक विजेता कार्मेलिटा जेटर बनीं दिल्ली हाफ मैराथन की एंबेसडर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक पदक विजेता कार्मेलिटा जेटर बनीं दिल्ली हाफ मैराथन की एंबेसडर
Thu, 03 Oct 2019 04:25 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 03 Oct 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
कार्मेलिटा जेटर
- फोटो : Carmelita Jeter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता अमेरिका की फर्राटा धाविका कार्मेलिटा जेटर को 20 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के 15वें संस्करण का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा दूत नियुक्त किया गया। जेटर के नाम फ्लोरेंस ग्रिफिथ-जायनर के बाद महिला 100 मीटर फर्राटा दौड़ का दूसरा सबसे तेज समय (10.64 सेकेंड) दर्ज है। ग्रिफिथ-जायनर का 1998 में निधन हो गया था।
विज्ञापन
जेटर 2009 में शंघाई गोल्डन ग्रां प्री में 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर दुनिया की सबसे तेज जीवित महिला बनी थी। जेटर के नाम तीन ओलंपिक पदक दर्ज हैं। उन्होंने 2012 लंदन खेलों में चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण, 100 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा का रजत और 200 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। जेटर ने इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और विश्व एथलेटिक्स फाइनल में दो स्वर्ण भी जीते।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप, विश्व इंडोर चैंपियनशिप और विश्व रिले चैंपियनशिप में उनके नाम एक-एक रजत पदक भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक भी जीते हैं। उन्होंने 2017 में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं से संन्यास लिया।
विज्ञापन