फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cancelling Tokyo Olympics remains an option says top LDP Japanese politician

ओलंपिक में 98 दिन शेष: खेल रद्द करना अब भी विकल्प, मेजबान दर्शकों पर भी लग सकती है रोक

Fri, 16 Apr 2021 09:26 AM IST
अंशुल तलमले अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Apr 2021 09:26 AM IST
सार

23 जुलाई से किया जाना है टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन जबकि पैरालंपिक 24 अगस्त से

विज्ञापन
Cancelling Tokyo Olympics remains an option says top LDP Japanese politician
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

जापान की सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) के दो शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में आमूल-चूल बदलाव हो सकते हैं। एक ने तो यहां तक सुझाव दे दिया कि इन्हें अब भी रद्द किया जा सकता है और दूसरे ने कहा कि अगर वे इसे आयोजित भी करते हैं तो इसका आयोजन दर्शकों के बिना हो सकता है।

विज्ञापन


एलडीपी के महासचिव तोशिहिरो निकाई ने टोक्यो ओलंपिक के लिए 100 दिन की उलटी गिनती शुरू होने के एक दिन बाद ही यह रद्द होने का सुझाव दिया। उन्होंने यह टिप्पणी जापान के टीबीएस टीवी द्वारा रिकॉर्ड किए गए शो में की।
विज्ञापन


निकाई ने कहा, ‘अगर खेलों को आयोजित करना असंभव दिखता है तो इन्हें निश्चित रूप से रद्द किया जाना चाहिए। अगर ओलंपिक की वजह से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो ओलंपिक कराने का कोई मतलब नहीं होगा।’ यह पूछने पर कि क्या रद्द किया जाना अब भी एक विकल्प है तो निकाई ने कहा, ‘निश्चित रूप से।’ लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा, ‘जापान के लिए सफल ओलंपिक करना महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ा मौका है। मैं इन्हें सफल बनाना चाहता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसाका में एक दिन में 1100 मामले
जापान में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को ओसाका में 1,100 नए मामले रिकॉर्ड किए गए और ये जनवरी के बाद से यहां सबसे ज्यादा मामले हैं। जापान में 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जो साल के शुरुआत के बाद सबसे ज्यादा हैं।

मेजबान दर्शकों पर भी लग सकती है रोक
जापान में टीकाकरण अभियान के प्रभारी सरकारी मंत्री तारो कोनो ने कहा कि अगर ओलंपिक होते भी हैं तो शायद स्टेडियमों में दर्शक मौजूद नहीं हों। विदेशों से खेल प्रेमियों को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। अब देश में वायरस से संक्रमित मामले बढ़ने से जापानी दर्शकों को भी दूर रखा जा सकता है। कोनो ने हालांकि यह नहीं कहा कि ओलंपिक का आयोजन नहीं किया जाएगा लेकिन उन्होंने कहा कि इनका आयोजन केवल ‘निश्चित परिस्थितियों’ में ही किया जा सकता है।

‘अब सवाल यह है कि ओलंपिक का आयोजन किस तरह किया जाए जो इस तरह की स्थिति में संभव हो। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि इन्हें देखने के लिए कोई भी दर्शक मौजूद नहीं हो।’-तारो कोनो, जापानी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed