{"_id":"626d1c60fee0075c7d1c382e","slug":"call-on-india-participation-in-asian-games-2022-will-be-taken-after-receiving-feedback-from-host-nation-says-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2022: एशियाई खेलों पर कोरोना का साया, चीन के इस कदम के बाद भारत की भागीदारी पर होगा फैसला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Asian Games 2022: एशियाई खेलों पर कोरोना का साया, चीन के इस कदम के बाद भारत की भागीदारी पर होगा फैसला
Sat, 30 Apr 2022 04:54 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:54 PM IST
सार
भारत के आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने का फैसला खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन के पाले में डाल दिया है। ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इस साल होने वाले एशियाई खेलों में भारत की भागेदारी पर फैसला चीन की तरफ से फीडबैक मिलने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने का फैसला खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन के पाले में डाल दिया है। ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इस साल होने वाले एशियाई खेलों में भारत की भागेदारी पर फैसला चीन की तरफ से फीडबैक मिलने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
चीन का शंघाई शहर इस वक्त कोविड-19 की चपेट में है और वहां महीने भर से लॉकडाउन लगा है। इसकी वजह से राजधानी बीजिंग में भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हांग्झोउ एशियाई खेलों का आयोजन इस साल 10 से 25 सितंबर तक होना है लेकिन अफवाहों की मानें तो इसे महामारी की वजह से स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए कहा, "वहां (चीन) की क्या परिस्थिति है और मेजबान देश स्थिति के बारे में क्या कहता है, यह महत्वपूर्ण है।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "भाग लेने वाले सभी देश इसपर चर्चा कर रहे हैं और जल्दी ही भारत भी फैसला लेगा लेकिन उससे पहले मेजबान देश का पक्ष और यह जानना जरूरी है कि उनकी तैयारी कैसी है।"
चीन में महामारी की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है। 2022 पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया।