{"_id":"5fdb71da2103fa4b966d885c","slug":"boxing-world-cup-india-four-medals-fixed-without-playing-match-narsingh-and-ravi-out-after-losing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी विश्व कप: रिंग में उतरे बिना ही भारत के चार पदक पक्के, नरसिंह और रवि हारकर बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाजी विश्व कप: रिंग में उतरे बिना ही भारत के चार पदक पक्के, नरसिंह और रवि हारकर बाहर
Thu, 17 Dec 2020 08:27 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 17 Dec 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
अमित पंघाल
- फोटो : ट्विटर
मुक्केबाजी विश्व कप में भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में उतरे बिना ही चार पदक पक्के कर लिए। बृहस्पतिवार को जर्मनी के कोलोन में निकले ड्रॉ में देश के चार मुक्केबाजों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली। भारतीय दल में हालांकि एक सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव भी पाया गया।
विज्ञापन
एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगे जबकि महिला वर्ग में पूजा रानी (75 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) कम खिलाड़ियों के कारण अपने अपने वर्ग में अंतिम चार से शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
उधर टीम के सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। इस मामले के सामने आने के बाद दौरे पर गए मुक्केबाजों का एक और दौर का परीक्षण किया गया जिसमें कोई मुक्केबाज पॉजिटिव नहीं आया।
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक सूत्र ने बताया, ‘फिजियो रोहित कश्यप कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है लेकिन मुक्केबाज ठीक हैं। उनका दोबारा परीक्षण कराया गया और वे नेगेटिव आए हैं। फिजियो को पृथकवास में रखा गया है और उसकी तबीयत ठीक है।’
टीम को फिटनेस समस्याओं का भी सामना करना पड़ा जब एशियाई चैंपियनशिप के चार बार के पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) को मामूली चोटों के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा। वहीं नरसिंह पंचम यादव की डोपिंग के कारण चार साल के प्रतिबंध के बाद बहुप्रतीक्षित वापसी यहां विश्व कप कुश्ती के क्वालीफिकेशन दौर में हार के साथ समाप्त हो गई जबकि टोक्यो ओलंपिक में जगह बना चुके रवि दहिया को भी शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
टूर्नामेंट में चार भारतीय पुरुष और पांच महिला मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं। भारत और मेजबान के अलावा टूर्नामेंट में बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ्रांस, मालदोवा, नीदरलैंड, पोलैंड और युक्रेन के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।