{"_id":"601fbd0f3e9e3e398d68e2a7","slug":"boxing-legend-who-defeated-muhammad-ali-leon-spinks-dies-at-67-after-five-year-cancer-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद अली को हराकर हैवीवेट खिताब जीतने वाले लियोन स्पिन्क्स का निधन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मोहम्मद अली को हराकर हैवीवेट खिताब जीतने वाले लियोन स्पिन्क्स का निधन
Sun, 07 Feb 2021 03:42 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
लियोन स्पिन्क्स
- फोटो : ट्विटर
ओलंपिक पदक जीतने के बाद मोहम्मद अली को हराकर हैवीवेट खिताब हासिल करने वाले लियोन स्पिन्क्स का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। लास वेगास में रहने वाले स्पिन्क्स का शुक्रवार की रात का निधन हुआ, उनकी जनसंपर्क कंपनी ने यह जानकारी दी। वह कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
स्पिन्क्स ने 1978 में 15 दौर के मुकाबले में मोहम्मद अली को हराकर विश्व मुक्केबाजी में सनसनी फैला दी थी। स्पिन्क्स को तब कोई रैंकिंग हासिल नहीं थी और उन्हें इसलिए चुना गया क्योंकि अली आसान प्रतिद्वंद्वी चाहते थे। इसके विपरीत स्पिन्क्स पूरे मुकाबले के दौरान अली पर हावी रहे।
विज्ञापन
मुकाबले के बाद अधिकतर जजों का फैसला स्पिन्क्स के पक्ष में गया था, इसके सात महीने बाद इन दोनों मुक्केबाजों के बीच फिर से मुकाबला हुआ, जिसमें अली जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, इससे पहले स्पिन्क्स ने 1976 में मांट्रियल ओलंपिक खेलों में लाइट हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तब क्यूबा के सिक्सटो सोरिया को हराकर उलटफेर किया था।
विज्ञापन