{"_id":"5feca2298ebc3e08bd21f745","slug":"boxer-vikas-krishan-targets-gold-medal-at-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक में विकास की नजर गोल्ड पर, क्या दोहराएंगे विजेंदर की उपलब्धि","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक में विकास की नजर गोल्ड पर, क्या दोहराएंगे विजेंदर की उपलब्धि
Wed, 30 Dec 2020 09:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
विकास कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनकी नजर स्वर्ण पदक पर है। बता दें कि कुछ ही महीनों में टोक्यो ओलंपिक होने वाला है और विकास इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष मुक्केबाज बनेंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि विजेंदर सिंह के पास है, जिन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विकास का मानना है कि यह उनके लिए भाग्यशाली होगा कि वह तीसरी बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं और वह ओलंपिक क्वालीफिकेशन अभियान में सफलता प्राप्त करने के बाद देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना चाहते है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य इस बार देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। मैंने दो बार देश का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन अब गोल्ड मेडल को हथियाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
बता दें कि विकास अपने कोच रोनाल्ड सिम्स के साथ अमेरिका में पिछले कुछ महीनों से ट्रेनिंग ले रहे अनुभवी भारतीय मुक्केबाज अब अपने देश में वापस आ गए हैं और अपनी यात्रा पर चर्चा करने के लिए स्पोर्ट्स टाइगर के शो बिल्डिंग ब्रिज से जुड़े। उनका लक्ष्य अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना, ओलम्पिक में पदक जीतना और मुक्केबाजी में अपना योगदान देना है।
विज्ञापन