बोसफोरस मुक्केबाजी: निखत जरीन का दमदार पंच, दो बार की विश्व चैंपियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं
भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन इस्तांबुल में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पदक के करीब पहुंच गई हैं। निखत ने शुक्रवार को बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो बार की विश्व चैंपियन नजीम कजाइबे को मात दी। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर गईं।
निखत ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में रूस की 2019 की विश्व चैंपियन पेल्टसेवा इकटेरिना को हराया था, इसकी वजह से वह शुक्रवार को कजाखस्तान की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी दिखी। उन्होंने 2014 और 2016 विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता कजाइबे को 4-1 से हराया और अपने लिये पदक पक्का किया।
.@nikhat_zareen continues her impressive run at the #BosphorusBoxingTournament as she beats two-time world champion #NazymKyzaibay to advance to the semifinals of the women’s 51 kg event. #GemsofSAI #Boxing pic.twitter.com/4ukPSfonXJ
— SAIMedia (@Media_SAI) March 19, 2021
जरीन के अलावा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने पुरुषों के 57 किग्रा में स्थानीय मुक्केबाज अयकोल मिजान को 4-1 से पराजित किया।
𝗤𝗨𝗔𝗥𝗧𝗘𝗥𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟𝗦 𝗪𝗜𝗡𝗡𝗘𝗥𝗦🤩
— Boxing Federation (@BFI_official) March 19, 2021
2️⃣Medals confirmed for 🇮🇳 at the #BosphorusBoxingTournament.
🥊: @solankigaurav01 defeated 🇹🇷's Mizan Aykol by 4️⃣:1️⃣
🥊: @nikhat_zareen defeated 🇰🇿's Nazym Kazaibay by 4️⃣:1️⃣
Onto the semis now🔥#BosphorusBoxingTournament#boxing pic.twitter.com/NkLPzswZmE
अन्य महिला मुक्केबाजों में सोनिया लाठेर (57 किग्रा), परवीन (60 किग्रा) और ज्योति (69 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गयी। इस बीच पुरुष वर्ग में शिव थापा (63 किग्रा) को तुर्की के हकान डोगान से 1-4 से हार झेलनी पड़ी।