WWE में लौट सकता है जिंदा कीड़े-केंचुए खाने वाला यह पहलवान, रॉयल रंबल में हो सकती है एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WWE की पेशेवर कुश्ती में वैसे तो एक से बढ़कर एक पहलवान हुए हैं, जो अपनी कद-काठी और खेल के अंदाज के लिए मशहूर हुए हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी पहलवान हुए हैं जो बेहद डरावने और अजीबोगरीब हरकतों के लिए पहचाने जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा कोई डरावना रहा है तो वो है जिंदा कीड़े और केंचुए खाने वाले बूगीमैन।
बूगीमैन पिछले कई सालों से कुश्ती रिंग और डब्ल्यूडब्ल्यूई में नजर नहीं आए हैं लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि वे दोबारा से यहां लौटने वाले हैं। वे इस साल डब्ल्यूडब्ल्यूई के खास शो रॉयल रंबल में नजर आ सकते हैं।
रिंग में चाहे जिंदा केंचुवे खाने हों या अपने विपक्षी खिलाड़ी को हराने के बाद उसके मुंह में कीड़े डालना हो, बूगीमैन ने अपनी इन अजीबोगरीब हरकतों से सभी को डराया और चौंकाया है। ऐसे में एक बार फिर से उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब होंगे।
वापसी के संकेत:
डब्ल्यूडब्ल्यूई के ट्विटर हैंडल से पूछे गए एक सवाल को बूगीमैन ने रिट्वीट कर मजे लिए हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने फैंस से पूछा था कि वो इस बार रॉयल रंबल में किस सैलिब्रिटी को देखना चाहते हैं। इस पर बूगीमैन ने उस सवाल के स्क्रीनशॉट के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।
— BOOGEYMAN (@realboogey) January 25, 2021
रॉयल रंबल में होती है दिग्गजों की वापसी
बता दें कि रॉयल रंबल डब्ल्यूडब्ल्यूई का एक ऐसा खास शो है जिसके जरिए कई दिग्गज पहलवानों की सरप्राइज एंट्री होती है, यही कारण है कि इसे देखने के लिए फैंस पूरे साल इंतजार करते हैं। इस साल भी फैंस को बूगीमैन की वापसी का इंतजार है।
वैसे बता दें कि बूगीमैन डब्ल्यूडब्ल्यूई में 25 जनवरी 2015 को रॉयल रंबल के एक मैच में नजर आए थे। लेकिन उस समय रिंग में ब्रे वायट मौजूद थे जिन्होंने बूगीमैन को जल्दी ही एलिमिनेट कर बाहर कर दिया। वो सिर्फ 47 सेकेंड तक ही रिंग में टिक पाए थे।
बूगीमैन 2005 से 2007 के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर शो स्मैकडाउन का अहम हिस्सा थे। इसके बाद साल 2009 में उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया। फिलहाल वो डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ लेजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट पर हैं।