{"_id":"61b2944f87e70b577677fd9f","slug":"bindiya-rani-won-gold-medal-in-world-weightlifting-championship-and-gururaja-won-silver-medal-in-commonwealth-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टिंग: बिंदिया रानी ने जीता स्वर्ण, गुरुराजा ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वेटलिफ्टिंग: बिंदिया रानी ने जीता स्वर्ण, गुरुराजा ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
Fri, 10 Dec 2021 05:12 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:12 AM IST
सार
बिंदिया और 61 किलो में गुरुराजा ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीता। विश्व चैंपियनशिप व राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप एक साथ हो रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेल रहीं मणिपुर की बिंदिया रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन एंड जर्क में बृहस्पतिवार को ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन
55 किलो में बिंदिया का यह प्रदर्शन इस वजह से भी खास है क्योंकि वह उच्च लिफ्टरों को छोड़ बी ग्रुप में थीं। बावजूद इसके उनके हिस्से में स्वर्ण आया। हालांकि वह स्नैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के चलते टोटल में चौथे स्थान पर रहीं। बिंदिया और 61 किलो में गुरुराजा ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीता। विश्व चैंपियनशिप व राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप एक साथ हो रही हैं।
विज्ञापन
चार साल में पहला स्वर्ण
बिंदिया ने स्नैच में 84 और क्लीन एंड जर्क में 114 किलो वजन उठाया। उनका कुल वजन 198 रहा। क्लीन एंड जर्क में उनसे ज्यादा वजन किसी और लिफ्टर ने नहीं उठाया। मीराबाई चानू के 2017 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद यह देश का इस चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण है।
विज्ञापन
हालांकि मीरा ने 49 भारवर्ग में कुल 194 किलो वजन के साथ टोटल का भी स्वर्ण जीता था। ट्यूनीशिया की बेलखीर घोफ्राने ने 203 किलो के साथ टोटल का स्वर्ण जीता। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलो वजन ही उठाया। 61 किलो में गुरुराजा ने कुल 265 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीता।