फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Billie Jean King Cup big win for US Open champion Emma Raducanu Britain tied against Czech Republic

Billie Jean King Cup: एम्मा राडुकानु की शानदार जीत, चेक गणराज्य के खिलाफ बराबरी पर ब्रिटेन

Sat, 16 Apr 2022 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 16 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

एम्मा राडुकानु ने बिली जीन किंग (बीजेके) कप पदार्पण में जीत दर्ज करते हुए प्राग में ब्रिटेन को चेक गणराज्य की बराबरी पर ला दिया। राडुकानु ने टेरेजा मार्टिनकोवा पर 7-5, 7-5 से शानदार जीत दर्ज की, जो उनका ब्रिटेन के लिए बीजेके कप में पहला मैच था।

विज्ञापन
Billie Jean King Cup big win for US Open champion Emma Raducanu Britain tied against Czech Republic
एम्मा राडुकानु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानु ने बिली जीन किंग (बीजेके) कप पदार्पण में जीत दर्ज करते हुए प्राग में ब्रिटेन को चेक गणराज्य की बराबरी पर ला दिया। राडुकानु ने टेरेजा मार्टिनकोवा पर 7-5, 7-5 से शानदार जीत दर्ज की, जो उनका ब्रिटेन के लिए बीजेके कप में पहला मैच था। राडुकानु पर मैच से पहले काफी दबाव था। दरअसल, उनसे पहले हैरिट डार्ट को पूर्व फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट मार्केटा वोंड्रोयूसोवा से शुरुआती एकल में 1-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था। अब वोंड्रोयूसोवा का सामना राडुकानु से होगा। वहीं इटली ने फ्रांस पर, कजाखस्तान ने जर्मनी पर, पोलैंड ने रोमानिया पर और स्पेन ने नीदरलैंड पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन


बेल्जियम को मिला वॉकओवर
बेल्जियम को बेलारूस पर वॉकओवर मिला। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते बेलारूस और गत चैंपियन रूस को टूर्नामेंट में भाग लेने से निलंबित कर दिया गया था। फाइनल में  रूस की जगह ऑस्ट्रेलिया लेगा, जिससे वह स्विट्जरलैंड और स्लोवाकिया के साथ शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन


इगा ने एक घंटे से कम समय में जीता मैच
वहीं पोलैंड की इगा स्वियातेक ने दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी बनने के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच में रोमानिया की मिहाएला बुजारनेस्कू को एक घंटे से कम समय में पराजित कर दिया। इससे पहले पोलैंड की माग्डा लिनेटे ने इरिना कैमेलिया बेगू पर जीत से अपनी टीम को पहला अंक दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed