{"_id":"5bf95e99bdec22419e1f414c","slug":"bhavani-devi-won-gold-in-senior-commonwealth-fencing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की भवानी देवी ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया परचम, गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत की भवानी देवी ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया परचम, गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
भवानी देवी
भारत की सीए भवानी देवी ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में आयोजित सीनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2018 के सेबरे इवेंट में शनिवार को गोल्ड मेडल जीता। भवानी देवी कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भवानी ने इंग्लैंड की एमिलि रॉक्स को फाइनल में 15-12 से मात दी। इससे पहले चेन्नई में जन्मी भवानी देवी ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की कैटरियोना थॉमसन को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
Here's the Commonwealth Senior Fencing Championship Individual Gold medal for India!! 🇮🇳🥇 pic.twitter.com/AkLTkPD9sr
— Bhavani Devi (@IamBhavaniDevi) November 24, 2018
विज्ञापन
भवानी देवी ने इससे पहले आईसलैंड में हुई टूरनोई सैटेलाइट फेंसिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। पिछले साल वह रेकजाविक में विश्व कप सैटेलाइट टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली फेंसर बनी थीं।