{"_id":"5fe4d4938ebc3e3c71596ff3","slug":"bfi-office-bearers-granted-extension-in-egm-elections-set-for-february-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"BFI अधिकारियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा, अगले साल फरवरी में होंगे चुनाव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
BFI अधिकारियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा, अगले साल फरवरी में होंगे चुनाव
Thu, 24 Dec 2020 11:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने गुरुवार को अपने अधिकारियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया और फरवरी तक चुनाव आयोजित करने का फैसला किया।
विज्ञापन
गुरुवार को बीएफआई की आपात आम बैठक (ईजीएम) वर्चुअली कराई गई और इसकी अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष अजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से की। बीएफआई चुनाव को पहले सितंबर में कराया जाना था, उन्हें महामारी के कारण दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया लेकिन इन्हें फिर से स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में पारित किये गए प्रस्ताव के अनुसार, 'मौजूदा अधिकारियों और कार्यकारी परिषद के सदस्यों के कार्यकाल को तीन महीने या जब तक चुनाव नहीं कराए जाते, इसमें से जो भी पहले होता है, तब तक बढ़ाए जाने और आम सालाना बैठक (एजीएम) और चुनाव फरवरी 2021 में कराने का फैसला किया गया।'
विज्ञापन
इस महीने के शुरू में उत्तर प्रदेश इकाई ने ईजीएम को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसके बाद बीएफआई चुनाव का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में पहुंच गया था। अदालत ने बैठक पर रोक लगाने से इनकार कर दिया लेकिन महासंघ से चुनाव की योजना 15 जनवरी तक सौंपने को कहा।
बीएफआई के सभी मान्यता प्राप्त राज्य और केंद्र शासित राज्यों की इकाईयों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में शिरकत की जिसमें महासंघ के सचिव जे कोवली और सीनियर अधिकारी जैसे हेमंत कुमार कलिता, राजेश भंडारी, अनिल कुमार बोहिदार, नरेंद्र कुमार निर्वाण मौजूद थे।