{"_id":"5c9cfd58bdec22146e0fa4a1","slug":"best-sportspersons-award-for-bajrang-punia-rani-rampal-rishabh-pant-and-manu-bhaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग, पंत, रानी और मनु सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्सपर्सन अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बजरंग, पंत, रानी और मनु सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्सपर्सन अवार्ड से सम्मानित
Thu, 28 Mar 2019 10:29 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
bajrang punia
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग, युवा विकेटकीपर क्रिकेटर ऋषभ पंत, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और शूटर मनु भाकर को दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (डीएसजेए) की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्सपर्सन का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कर्णम मल्लेश्वर और राज सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
बजरंग ने डीएसजेए की ओर से अवार्ड देेने पर कहा कि पत्रकारों की ओर से अवार्ड मिलना बेहद खास है। यह सम्मान उन्हें टोक्यिो ओलंपिक में पदक जीतने को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेगा। वह यह कभी नहीं भूल सकते हैं कि उनके शुरुआती करियर में किस तरह से दिल्ली के पत्रकारों ने उनका हौसला बढ़ाया था।
विज्ञापन
वहीं पंत ने भी कहा कि जूनियर क्रिकेटरों के विकास में मीडिया अहम भूमिका निभाती है। उनके साथ ऐसा हुआ है। रानी बंगलूरू में चल रहे कैंप से अवार्ड लेने आईं, जबकि एशियाई चैंपियनशिप में खेल रहीं मनु की जगह यह अवार्ड उनके पिता ने ग्रहण किया।
तीरंदाज अभिषेक वर्मा, टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण, गोल्फर दीक्षा डागर, मोटर स्पोर्ट्स चालक गौरव गिल, तैराक मीनाक्षी पाहुजा, मैराथनर डॉ और सीमा यादव को विशेष अवार्ड दिया गया। इन्हें रंधीर सिंह, हॉकी खिलाड़ी रहे हरबिंदर सिंह, जफर इकबाल, शूटर मुराद अली खान, जेके टायर मोटर स्पोर्ट्स हेड संजय शर्मा ने सम्मानित किया।