{"_id":"5be48591bdec22696a3ae45f","slug":"bengaluru-bulls-beat-up-yoddha-by-37-27-in-pro-kabaddi-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: पवन शहरावत के दम पर बेंगलुरु बुल्स की जीत, यूपी योद्धा को 37-27 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: पवन शहरावत के दम पर बेंगलुरु बुल्स की जीत, यूपी योद्धा को 37-27 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
bengaluru bulls vs up yoddha
प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में बेंगलुरु बुल्स ने यूपी योद्धा को 37-27 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा। बेंगलुरू बुल्स की तरफ से मैच के सबसे बड़े हीरो पवन शहरावत और महेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
पवन शहरावत ने जहां 16 रेड अटेंप में कुल 10 प्वॉइंट लेकर सुपर-10 लगाया। तो वहीं महेंद्र सिंह ने सात टैकल अटेंप में कुल 6 प्वॉइंट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
यूपी योद्धा की तरफ से एक बार फिर रिशांक देवाड़िका ने बेहतरीन खेल जरूर दिखाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच सके। नितेश कुमार ने भी भी 7 टैकल अटेंप किए और कुल 6 प्वॉइंट बटोरे, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन