{"_id":"5bf055b1bdec22722526e261","slug":"bengal-warriors-beat-puneri-paltan-by-26-22-in-pro-kabaddi-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: बंगाल वारियर्स ने पुणेरी पलटन को हराया, 26-22 से जीता मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: बंगाल वारियर्स ने पुणेरी पलटन को हराया, 26-22 से जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
bengal warriors vs puneri paltan
बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सत्र में शनिवार को यहां पुणेरी पलटन को 26-22 से हरा दिया। बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने छह और रविन्द्र कुमावत ने पांच रेड अंक बनाए। पुणेरी पलटन के लिए जीबी मोरे ने नौ अंक जुटाए, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था।
विज्ञापन
पहले हाफ के अंत में पुणेरी पलटन की टीम 13-12 से आगे थी, लेकिन मध्यांतर के बाद टीम अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सकी। वहीं पुणेरी पलटन की तरफ से बेस्ट डिफेंडर गिरीश मारुती बने। गिरीश ने मैच में कुल तीन टैकल प्वॉइंट हासिल किए।
विज्ञापन