फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Before world championship AAI president BVP Rao resigns after supreme court ruling

विश्व चैंपियनशिप से पहले भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बीवीपी राव ने दिया इस्तीफा

Wed, 01 May 2019 05:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 01 May 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Before world championship AAI president BVP Rao resigns after supreme court ruling
supreme court

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बीवीपी राव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक एसवाई कुरैशी की ओर से संशोधित एएआई के संशोधित संविधान को सुप्रीम कोर्ट की ओर से रद्द किए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। राव को दिसंबर में ही अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था। न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने बुधवार को आदेश दिया कि चार हफ्ते के भीतर भारतीय तीरंदाजी संघ के नए चुनाव कराए जाएं। 

विज्ञापन


राव ने कहा, 'मैं भारतीय खेल सिस्टम के खिलाफ विरोध स्वरूप तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देता हूं, जो सक्षम लोगों को आगे नहीं आने देता। अगर ऐसे लोग आते हैं तो यह उनके काम में बाधा पैदा करता है।' इस नवीनतम फैसले का मतलब है कि 10 जून से होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय तीरंदाजों के साथ नया प्रशासनिक ढांचा होगा। 
विज्ञापन


राव की अगुआई वाली एएआई को भारतीय ओलिंपिक संघ मान्यता नहीं देता और उसने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। आईओए ने बयान में कहा, ‘यह आईओए और एएआई की जीत है। माननीय उच्चतम न्यायालय ने आज कुरैशी द्वारा तैयार संविधान को रद्द कर दिया। आईओए और खेल मंत्रालय दोनों ने इस संविधान और इसके अनुसार हुए चुनावों को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘आईओए पूरी तरह से पारदर्शिता के पक्ष में है लेकिन संघ की स्वायत्तता का बचाव किया जाना चाहिए।’ कुरैशी के मार्गदर्शन में हुए चुनाव में 22 दिसंबर 2018 को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राव को एएआई अध्यक्ष चुना गया, जिससे विजय कुमार मल्होत्रा के युग का अंत हुआ जो 1973 से 2012 तक राष्ट्रीय संस्था के प्रमुख रहे। इसके बाद खेल संहिता का पालन नहीं करने के लिए खेल मंत्रालय ने एएआई की मान्यता रद्द कर दी थी। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने एएआई के चुनावों को अब तक मान्यता नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed