आज से राष्ट्रीय चैंपियनशिप, ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले तीनों पहलवान नहीं खेलेंगे
- ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले तीनों पहलवान नहीं होंगे
- नरसिंह यादव, गौरव होंगे आकर्षण, दीपक-रवि नहीं खेलेंगे
- नोएडा में होने वाले चैंपियनशिप का 252 पहलवान लेंगे हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के दौर में पहली बार सरकार की प्रमुखता सूची में शामिल किसी खेल की सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार से नोएडा में होने जा रहा है। हालांकि राष्ट्रीय फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले पहलवान बजरंग, रवि कुमार और दीपक पूनिया इस चैंपियनशिप में नहीं खेल रहे हैं। चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र 74 किलो भार वर्ग रहेगा जहां विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता नरसिंह यादव यूपी के गौरव बालियान, अमित धनकड़ और एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले जितेंदर कुमार शिरकत करेंगे।
चैंपियनशिप में खेलने वाले अन्य प्रमुख पहलवानों में सुमित, सत्यवर्त कादियां, प्रवीण राणा शामिल हैं। नहीं खेलने वालों में सुशील कुमार और राहुल अवारे प्रमुख हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के मुताबिक शनिवार को चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिसमें देश भर के कुल 252 पहलवान खेलने जा रहे हैं।
कोरोना के बावजूद दर्शकों को चैंपियनशिप में प्रवेश की छूट होगी, लेकिन उन्हें दूरी बनाकर बैठना होगा। बाउट से पहले पहलवानों, रेफरी और मैट कोच का तापमान नापा जाएगा। चैंपियनशिप में खेलने वाले सभी 252 पहलवानों को 72 घंटे पहले कोविड निगेटिव रिपोर्ट देने के बाद खेलने की अनुमति दी गई है। कुश्ती संघ के एक अधिकारी के मुताबिक 86 किलो में दीपक पूनिया के नहीं खेलने की वजह उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद चल रही पुर्नवास की प्रक्रिया है। दीपक को डर है कि इस चैंपियनशिप में खेलने से उन्हें नुकसान हो सकता था। वहीं रवि रूस जाने की तैयारियां कर रहे हैं।