फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia says Sushil Kumar still the best wrestler in India

तारीफ: बजरंग पूनिया को याद आए जेल में बंद सुशील, बोले- वह अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ पहलवान

Fri, 27 Aug 2021 07:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Aug 2021 07:31 PM IST
सार

बजरंग पूनिया ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वो अब भी जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को कुश्ती में देश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं।

विज्ञापन
Bajrang Punia says Sushil Kumar still the best wrestler in India
बजरंग पूनिया - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को जेल में बंद भारतीय पहलवान सुशील कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़े। बजरंग ने कहा कि वो अब भी सुशील कुमार को कुश्ती में देश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए बजरंगा ने कहा कि सुशील ने ग्रीष्मकालीन खेलों में पदक के 56 साल के इंतजार को खत्म किया था।

विज्ञापन


बजरंग ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं भारत में सुशील कुमार से बेहतर पहलवान किसी को नहीं मानता हूं। उन्होंने 2008 में ओलंपिक पदक जीतकर कुश्ती को जीवित किया था और वह पदक 56 साल बाद आया था।' बता दें कि सुशील ने बीजिंग ओलंपिक (2008) में कांस्य पदक जीता था और चार साल बाद लंदन में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुशील इस समय जेल में बंद हैं। सुशील को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन की हत्या के कथित मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया है। वहीं, जब बजरंग से सुशील से जुड़े हालिया हत्या मामले में पूछा गया तो बजरंग ने कहा कि मैं केवल उनके (सुशील) खेल करियर के बारे में बात कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed