फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia Enters final of Rome Ranking Wrestling championship 2020

बजरंग पूनिया रोम रैंकिंग सीरीज के फाइनल में पहुंचे, जितेंदर और दीपक बाहर

Sat, 18 Jan 2020 07:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Jan 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia Enters final of Rome Ranking Wrestling championship 2020
बजरंग पूनिया

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने रोम रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। शनिवार को हुए मुकाबले में बजरंग को पहले दौर में अमेरिका के जैन एलेन रदरफोर्ड की चुनौती का सामना करना पड़ा, हालांकि वह 5-4 से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

विज्ञापन


इसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूनिया ने अमेरिका के जोसफ क्रिस्टोफर मैक केना को 4-2 से शिकस्त दी और फिर सेमीफाइनल में यूक्रेन के वासिल शुपतार को 6-4 से हराया। बजरंग का सामना अब शनिवार रात को फाइनल में अमेरिका के पहलवान जोर्डन माइकल ओलिवर से होगा। 
विज्ञापन


पूनिया के अलावा जितेंदर का 74 किग्रा में और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी दीपक पूनिया का 86 किग्रा वर्ग में अभियान समाप्त हो गया। जितेंदर को क्वार्टरफाइनल में तुर्की के सोनेर देमिरतास से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा वहीं 86 किग्रा वर्ग में दीपक को शुरूआती दौर में ही पुअर्तो रिको के इथान एड्रियन रामो से 1-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुकाबले में रवि कुमार दहिया ने 61 किग्रा वर्ग के अपने दोनों दौर जीत लिये हैं। उन्होंने पहले मोलदोवा के एलेक्सांद्रू चिरतोआका और कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed