{"_id":"598f1db64f1c1b87458b485e","slug":"bajrang-punia-beat-rahul-maan-in-trail-will-represent-india-in-world-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":" विश्व चैम्पियनशिप: ट्रायल्स में बजरंग ने मान को दी मात, भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैम्पियनशिप: ट्रायल्स में बजरंग ने मान को दी मात, भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
एजेंसी/भाषा
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई चैम्पियन बजरंग पूनिया ने आज यहां विशेष चयन ट्रायल में राहुल मान को शिकस्त दी जिससे वह आगामी विश्व चैम्पियनशिप में पुरूष 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।बजरंग ने मान को 10-0 से रौंदकर 21 अगस्त से होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये चुने गये अंतिम खिलाड़ियों की सूची में जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन
इससे पहले मान पिछले महीने सोनीपत में हुए चयन ट्रायल में 65 किग्रा में विजेता रहे थे। लेकिन बजरंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को आवेदन दिया था कि वह वायरल बुखार के कारण ट्रायल्स में भाग नहीं ले पायेंगे और उन्होंने अनुरोध किया था कि उनके वजन वर्ग में फाइनल ट्रायल उनके ठीक होने के बाद करा दिया जाये।
विज्ञापन
मान को फिर गले में मामूली चोट लग गयी और 65 किग्रा का फाइनल ट्रायल नहीं हो सका। इसके बाद मुख्य कोच जगमिंदर सिंह के अनुरोध पर डब्ल्यूएफआई ने सरकार से मंजूरी ली कि बजरंग और मान दोनों फ्रांस जायें और टूर्नामेंट से पहले वहीं उनका फाइनल ट्रायल कराया जाये। टूर्नामेंट के लिये बाकी टीम की घोषणा सोनीपत में चयन ट्रायल के बाद की गयी।
विज्ञापन
फ्रीस्टाइल टीम इस प्रकार है: संदीप तोमर (57 किग्रा), हरफूल (61 किग्रा), बजरंग पूनिया (65 किग्रा), अमित धनकड़ (70 किग्रा), प्रवीण राणा (74 किग्रा), दीपक (86 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा)।