फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang punia and Sakshi Malik will lead Indian contingent in Asian Wrestling Championship

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे बजरंग और साक्षी

Mon, 22 Apr 2019 07:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bajrang punia and Sakshi Malik will lead Indian contingent in Asian Wrestling Championship
bajrang puniya - फोटो : amar ujala

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया मंगलवार से यहां शुरू हो रही एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। साक्षी और बजरंग के अलावा विनेश फोगाट भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। 

विज्ञापन


विनेश महिलाओं के 53 किलो वर्ग में उतरेगी जो उसके लिये नया है। उसने बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डैन कोलोव निकोला पेट्रोव टूर्नामेंट में पहली बार इस वर्ग में भाग लेकर रजत पदक जीता था। 
विज्ञापन


इसी स्पर्धा में बजरंग ने पुरूषों के 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी को रजत पदक मिला जबकि पूजा ढांडा ने महिलाओं के 59 किलो वर्ग में पीला तमगा अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई चैम्पियनशिप में साक्षी 62 किलो वर्ग में उतरेगी जबकि नवजोत कौर महिलाओं के 65 किलो वर्ग में नवजोत कौर भारत की अगुवाई करेंगी। पूजा ढांडा 57 किलो वर्ग में खेलेगी।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या ककरान एड़ी की चोट से उबरकर 68 किलो वर्ग में उतरेगी। राष्ट्रीय चैम्पियन अमित धनकर पुरूषों के 74 किलो वर्ग में खेलेंगे।

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इस चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले रहे हैं। राहुल अवारे 61 किलो वर्ग में उतरेंगे। प्रवीण राणा 79 किलो और सत्यव्रत कडियां 97 किलो वर्ग में उतरेंगे ।

पदक के दावेदार

Bajrang punia and Sakshi Malik will lead Indian contingent in Asian Wrestling Championship
Vinesh Phogat and Sakshi Malik

पुरूष फ्रीस्टाइल

रवि कुमार (57 किलो), राहुल अवारे (61 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), रजनीश (70 किलो), अमित धनकर (74 किलो), प्रवीण राणा (79 किलो), दीपक पूनिया(86 किलो), विकी (92 किलो), सत्यव्रत कडियां (97 किलो), सुमित (125 किलो) । 

महिला कुश्ती

सीमा (50 किलो), विनेश फोगाट (53 किलो), ललिता सेहरावत (55 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो), मंजू (59 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो), नवजोत कौर (65 किलो), दिव्या ककरान (68 किलो), किरण (72 किलो) और पूजा (76 किलो) ।

ग्रीको रोमन शैली

मनजीत (55 किलो), ज्ञानेंदर (60 किलो), विक्रम कुमार (63 किलो), रविंदर (67 किलो), योगेश (72 किलो), गुरप्रीत सिंह (77 किलो), हरप्रीत सिंह (82 किलो), सुनील कुमार (87 किलो), हरदीप सिंह (97 किलो), प्रेम कुमार (130 किलो) । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed