फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Babita Phogat tweets controversial statement on Tablighi Jamaat, twitter users want indian wrestler ccount to be suspended

FIR होने पर भड़कीं बबीता फोगाट, कहा- मैं कोई जायरा वसीम नहीं, धमकियों से नहीं डरूंगी

Fri, 17 Apr 2020 06:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 17 Apr 2020 06:16 PM IST
सार

  • पहलवानी छोड़ राजनीति में आईं बबीता के बिगड़े बोल
  • विवादित बयान के बाद बबीता पर दर्ज हुई FIR
  • वीडियो जारी कर कहा, अपने ट्वीट पर हूं कायम
  • सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #SuspendBabitaPhogat

विज्ञापन
Babita Phogat tweets controversial statement on Tablighi Jamaat, twitter users want indian wrestler ccount to be suspended
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों जमातियों पर किए गए विवादित ट्वीट के बाद बबीता फोगाट पर पुलिस केस दर्ज हो चुका है। पहलवानी छोड़कर राजनीति के मैदान पर किस्मत आजमा चुकीं भाजपा नेता के खिलाफ महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई गई है। फोगाट पर सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाना का आरोप लगा है, इतना ही नहीं ट्विटर पर #Suspendbabitaphogat ट्रेंड हो रहा है। कंगना रनौत की बहन रंगोली की तरह उनका ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड करने की मांग यूजर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बीच बबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अब भी ट्वीट में कही गई अपनी बात पर कायम हैं। बबीता ने वीडियो में कहा, 'कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने की आदत डाल लें।'

विज्ञापन

'जायरा वसीम की तरह डरकर नहीं बैठूंगी, लड़ती रहूंगी'

Babita Phogat tweets controversial statement on Tablighi Jamaat, twitter users want indian wrestler ccount to be suspended
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर

बबीता फोगाट ने वीडिया में कहा, 'जो लोग धमकी दे रहे हैं, उन लोगों को कह रही हूं कि कान खोलकर सुन लो। दिमाग में बैठा लो। मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं, जो तुम्हारी धमकियां सुनकर घर बैठ जाउंगी। मैं बबीता फोगाट हूं, देश के लिए लड़ी हूं और ऐसे ही लड़ती रहूंगी।' 
 



उन्होंने कहा, 'मैंने ट्वीट पर कुछ गलत नहीं लिखा। उस ट्वीट पर अब भी कायम हूं। मैंने उन लोगों के बारे में लिखा है जिन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलाया है। क्या तबलीगी जमात के लोगों ने कोरोना संक्रमण को नहीं फैलाया? क्या वे नंबर-1 पर नहीं बने हुए। तब्लीगी जमात के लोगों ने हिंदुस्तान में कोरोना नहीं फैलाया होता तो लॉकडाउन कब का खुल चुका होता और कोरोना हार गया होता। मैनें धर्म, समुदाय या किसी जाति के बारे में नही लिखा मैंने उन लोगों के बारे में लिखा जिन्होंने कोरोना फैलाया है।'

आखिर क्या है पूरा मामला?

Babita Phogat tweets controversial statement on Tablighi Jamaat, twitter users want indian wrestler ccount to be suspended
तब्लीगी जमात - फोटो : PTI

हरियाणा में भाजपा के टिकट पर दादरी सीट से विधानसभा चुनाव हार चुकीं 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता का मानना है कि देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के जिम्मेदार जमाती हैं।

15 अप्रैल को इस 30 वर्षीय अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।' ऐसा लिखने के बाद कई लोगों ने इस पर विरोध जाहिर किया।
 



बबीता ने अपने एक और ट्वीट में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल का समर्थन किया, जिनका अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया था। रंगोली ने भी जमातियों के बारे में विवादित लिखा था। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था जिस पर विवाद होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
 

विज्ञापन

समर्थन में उतरा खेल जगत

Babita Phogat tweets controversial statement on Tablighi Jamaat, twitter users want indian wrestler ccount to be suspended
बजरंग पूनिया - फोटो : ट्विटर
पूरे विवाद के बाद खेल जगत की कई हस्तियां बबीता फोगाट के पक्ष में खड़ी़ नजर आ रहीं हैं। देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया, 'मिल्खा सिंह, मेरी कोम, पान सिंह तोमर, गीता और बबीता फोगाट, इन पर फिल्म इसलिए बनी क्योंकि वे इस योग्य थे। सरकार खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, ओर आप क्या कर रहे हो।'
 

मनु भाकर
 

दादी चंद्रो तोमर
 

दादी प्रकाशी तोमर
 

विरोधियों की भी कमी नहीं

Babita Phogat tweets controversial statement on Tablighi Jamaat, twitter users want indian wrestler ccount to be suspended
ट्विटर पर ट्रोल होती हुईं बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर

 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed