FIR होने पर भड़कीं बबीता फोगाट, कहा- मैं कोई जायरा वसीम नहीं, धमकियों से नहीं डरूंगी
- पहलवानी छोड़ राजनीति में आईं बबीता के बिगड़े बोल
- विवादित बयान के बाद बबीता पर दर्ज हुई FIR
- वीडियो जारी कर कहा, अपने ट्वीट पर हूं कायम
- सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #SuspendBabitaPhogat
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों जमातियों पर किए गए विवादित ट्वीट के बाद बबीता फोगाट पर पुलिस केस दर्ज हो चुका है। पहलवानी छोड़कर राजनीति के मैदान पर किस्मत आजमा चुकीं भाजपा नेता के खिलाफ महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई गई है। फोगाट पर सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाना का आरोप लगा है, इतना ही नहीं ट्विटर पर #Suspendbabitaphogat ट्रेंड हो रहा है। कंगना रनौत की बहन रंगोली की तरह उनका ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड करने की मांग यूजर्स कर रहे हैं।
इस बीच बबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अब भी ट्वीट में कही गई अपनी बात पर कायम हैं। बबीता ने वीडियो में कहा, 'कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने की आदत डाल लें।'
'जायरा वसीम की तरह डरकर नहीं बैठूंगी, लड़ती रहूंगी'
बबीता फोगाट ने वीडिया में कहा, 'जो लोग धमकी दे रहे हैं, उन लोगों को कह रही हूं कि कान खोलकर सुन लो। दिमाग में बैठा लो। मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं, जो तुम्हारी धमकियां सुनकर घर बैठ जाउंगी। मैं बबीता फोगाट हूं, देश के लिए लड़ी हूं और ऐसे ही लड़ती रहूंगी।'
यदि आप बबीता फोगाट को सपोर्ट करते हैं तो उन तक यह बात जरूर पहुंचा दीजिए और उनको बोलिए ध्यान से कान खोल कर सुन लें। pic.twitter.com/gqec3lQwPE
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 17, 2020
उन्होंने कहा, 'मैंने ट्वीट पर कुछ गलत नहीं लिखा। उस ट्वीट पर अब भी कायम हूं। मैंने उन लोगों के बारे में लिखा है जिन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलाया है। क्या तबलीगी जमात के लोगों ने कोरोना संक्रमण को नहीं फैलाया? क्या वे नंबर-1 पर नहीं बने हुए। तब्लीगी जमात के लोगों ने हिंदुस्तान में कोरोना नहीं फैलाया होता तो लॉकडाउन कब का खुल चुका होता और कोरोना हार गया होता। मैनें धर्म, समुदाय या किसी जाति के बारे में नही लिखा मैंने उन लोगों के बारे में लिखा जिन्होंने कोरोना फैलाया है।'
आखिर क्या है पूरा मामला?
हरियाणा में भाजपा के टिकट पर दादरी सीट से विधानसभा चुनाव हार चुकीं 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता का मानना है कि देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के जिम्मेदार जमाती हैं।
15 अप्रैल को इस 30 वर्षीय अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।' ऐसा लिखने के बाद कई लोगों ने इस पर विरोध जाहिर किया।
कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है।
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 15, 2020
जाहिल जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।#jahiljamati
बबीता ने अपने एक और ट्वीट में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल का समर्थन किया, जिनका अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया था। रंगोली ने भी जमातियों के बारे में विवादित लिखा था। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था जिस पर विवाद होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
आज रंगोली चंदेल दीदी ने किसकी पूँछ पर पैर रख दिया। आजकल ट्विटर भी सच्ची बात लिखने वालों से काफी खफा रहता है।#RangoliChandel
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 16, 2020
समर्थन में उतरा खेल जगत
मिल्खा सिंह, मेरी कोम, पान सिंह तोमर, गीता ,बबिता इन पे फ़िल्म इसीलिए बनी क्यूँकि वो इस योग्य थे । सरकार खिलाड़ी की आर्थिक स्तिथि को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है , ओर आप क्या कर रहें हों https://t.co/AqDTe5R98B
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) April 16, 2020
मनु भाकर
Being sportsman I can say that @BabitaPhogat brought laurels to Nation because of her sheer hard work and determination.#ISupportBabitaPhogat pic.twitter.com/RHcUypU9Tb
— Manu Bhaker (@realmanubhaker) April 17, 2020
दादी चंद्रो तोमर
खेल में बढ़ाया देश का मान सम्मान
— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) April 17, 2020
ऐसी है महारी बेटी बबीता पहलवान pic.twitter.com/vvz2pYUEjF
दादी प्रकाशी तोमर
दूध दही के खाने की, या छोरी है हरियाणे की 💪 बबीता !! pic.twitter.com/tA78dA31Qx
— Dadi Prakashi Tomar 🇮🇳 (@shooterdadi) April 17, 2020
विरोधियों की भी कमी नहीं
.@BabitaPhogat is
— काकावाणी 2.0 (@007AliSohrab) April 17, 2020
more dangerous
than Corona.#SuspendBabitaPhogat
#SuspendBabitaPhogat she targeting religion @TwitterIndia pic.twitter.com/dAQ3f44k3f
— Aslam khan (@aslamkhan09) April 17, 2020
#SuspendBabitaPhogat Suspend Babita Phogat. She is a communal hate generating machine. She is injurious to India’s peace.
— RKHuria (@rkhuria) April 16, 2020
International shame = Babita fogat #SuspendBabitaPhogat pic.twitter.com/4BKVJxAD4S
— ʙ ᴀ ᴅ s ʜ ᴀ ʜ 👑 (@Mylifemystylle) April 17, 2020