फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Babita kumari And Khatri bag Olympic berths; take wrestlers count to 8

किस्मत ने दिखाया बड़ा खेल, चांस खत्म होने के बाद भी मिल गया ओलंपिक टिकट

Thu, 12 May 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
Babita kumari And Khatri bag Olympic berths; take wrestlers count to 8
कुश्ती

ऐसे में जब सब दरवाजे बंद हो चुके थे अचानक किस्मत ने जोर मारा और लॉटरी लग गई। भारत के 2 और खिलाड़ियों ने रियो ओलंपिक का टिकट कटा लिया है। किस्मत के धनी ये दो पहलवान हैं बबीता फोगाट और रविंदर खत्री। 

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ की ओर से अनुशासनहीनता के आरोप में तीसरे ओलंपिक क्वालीफाइंग में खेलने से रोक दी गईं महिला पहलवान बबीता फोगाट की रियो ओलंपिक में खेलने की हसरत पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन


यह करिश्मा नहीं तो और क्या है कि जिस बबीता की रियो में खेलने की सारी उम्मीदें ध्वस्त हो चुकी थीं वही हरियाणा की बलाली गांव की यह पहलवान अब रियो में पदक जीतने की दावेदार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआ यूं कि कजाकिस्तान में हुए पहले ओलंपिक क्वालीफायर में बबीता से ऊंचे पायदान पर रहने वाली मंगोलिया की पहलवान सूमिया एरडेनेसिमेग एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के 53 किलो भार वर्ग में डोप में फंस गई हैं। लिहाजा यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने उनके बाद की स्थान पर रहने वाली बबीता को रियो का टिकट थमा दिया है।

खुशखबरी यहीं खत्म नहीं होती है। ग्रीको रोमन वर्ग के 85 किलोग्राम वर्ग में तीसरे स्थान पर रहने वाले भारतीय पहलवान रविंदर खत्री भी रियो ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा बनेंगे। यहां भी पहले ओलंपिक क्वालीफायर में उनसे ऊपर  रहने वाले किर्गिस्तान के पहलवान झानारबेक केनझिव डोप में पॉजीटीव पाए गए हैं। जिसके चलते रविंदर को रियो ओलंपिक का टिकट थमा दिया गया है।

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर के मुताबिक किर्गिस्तान और मंगोलिया के पहलवानों के डोप में पकड़े जाने की सूचना कुश्ती संघ को यूडब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से दी गई है। इसके बाद ही रियो में भारतीय दल की ओर से खेले जाने वाले पहलवानों की संख्या अब आठ हो गई है।

भारतीय पहलवानों ने तोड़ा 2004 का अपना रिकॉर्ड

Babita kumari And Khatri bag Olympic berths; take wrestlers count to 8
कुश्ती

इससे पहले, एथेंस ओलंपिक (2004) में भारत के सात पहलवानों ने भाग लिया था। इस लिहाज से रियो ओलंपिक में 8 भारतीय पहलवान हिस्सा लेंगे। जो इस गेम्स में भारत का यह सबसे बड़ा दल होगा।

यह पहली बार होगा जब भारतीय पहलवान तीनों स्टाइल यानी फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग में एक साथ चुनौती पेश करेंगे। इससे पहले ओलंपिक इतिहास में यह पहले नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed