{"_id":"5e97b75b8ebc3e76b3253bc4","slug":"australian-rower-georgie-rowe-inadvertently-breaks-world-record-during-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई रोवर रोवे ने अनजाने में बना दिया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑस्ट्रेलियाई रोवर रोवे ने अनजाने में बना दिया विश्व रिकॉर्ड
Thu, 16 Apr 2020 07:10 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 16 Apr 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई रोवर जोर्जी रोवे
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई रोवर जोर्जी रोवे का इस साल ओलंपिक में खेलने का सपना भले ही पूरा नहीं हुआ लेकिन उन्होंने इस समय को भी जाया नहीं होने दिया और अनजाने में ही एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
27 वर्षीय विश्व चैंपियन ने अपने घर में ही ट्रेनिंग के दौरान रोइंग मशीन पर 21097 मीटर की दूसरी एक घंटे 19 मिनट और 28.40 सेकंड में पूरी कर इंडोर रोइंग हॉफ मैराथन का नया कीर्तिमान बना डाला। उन्होंने हेवीवेट महिला हॉफ मैराथन का पांच साल पहले अमेरिका की ओलंपिक चैंपियन रोवर इस्थर लफग्रेन (1:20:12.10 सेकंड) का रिकॉर्ड 40 सेकंड के समय के साथ तोड़ा।
विज्ञापन