फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Athletics: Tejas Shirase creates national record in men's 110m hurdles in Finland

Athletics: तेजस शिरसे ने फिनलैंड में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Thu, 23 May 2024 12:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिवास्किला (फिनलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिवास्किला (फिनलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 May 2024 12:32 AM IST
सार

शिरसे ने कोई अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं जीता है, लेकिन पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष भारतीय हैं। उन्होंने पिछले साल फेडरेशन कप, राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप और राष्ट्रीय ओपन में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
Athletics: Tejas Shirase creates national record in men's 110m hurdles in Finland
तेजस - फोटो : X

विस्तार

तेजस शिरसे ने बुधवार को यहां 13.41 सेकेंड के समय से विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर स्तर की प्रतियोगिता मोटोनेट जीपी सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। 21 वर्षीय शिरसे ने 2017 में सिद्धांत थिंगाल्या द्वारा बनाये 13.48 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनका पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 13.56 सेकंड है जो उन्होंने नौ मई को नीदरलैंड में बनाया था।
विज्ञापन


शिरसे ने कोई अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं जीता है, लेकिन पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष भारतीय हैं। उन्होंने पिछले साल फेडरेशन कप, राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप और राष्ट्रीय ओपन में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने इस साल के फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वह विदेश में ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को यह जीत उन्हें विश्व एथलेटिक्स की रोड टू पेरिस सूची में उनके 61वें स्थान से ऊपर ले जायेगी। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के लिए स्वत: क्वालीफाइंग मार्क 13.27 सेकंड है। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 40 एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे। इनमें से आधे विश्व रैंकिंग से जगह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed