{"_id":"5d2f49ee8ebc3e6cdd4a936f","slug":"athletics-federation-of-india-s-plans-to-stop-age-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र में धांधली रोकने को एएफआई उठाएगी बड़ा कदम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उम्र में धांधली रोकने को एएफआई उठाएगी बड़ा कदम
Wed, 17 Jul 2019 09:46 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:46 PM IST
सार
-सीनियर में पदक जीतने वाले एथलीटों को नहीं खेलने दिया जाएगा जूनियर कंपटीशन
-बोल्ट के साथ जमैका में तैयारी करने वाले निसार को जूनियर शिविर से किया बाहर
विज्ञापन
एथलीट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में 41 एथलीटों के आयु की धोखाधड़ी में पकड़े जाने के बाद एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) बड़ा और विवादों का जन्म देने वाला कदम उठाने जा रही है। फेडरेशन ने फैसला लिया है कि सीनियर कंपटीशन में पदक जीतने वाले एथलीटों को अब जूनियर होने के बावजूद जूनियर कंपटीशन में नहीं खेलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
फेडरेशन के इस फैसले पर शुक्रवार को आगरा में होने वाली वार्षिक आमसभा (एजीएम) में मोहर लगने जा रही है। यही नहीं देश के उभरते स्प्रिंटर और दिग्गज उसैन बोल्ट के साथ जमैका में ट्रेनिंग करने वाले दिल्ली के निसार अहमद और हरियाणा के चैंपियन हाई जंपर विजय मलिक को 25 जुलाई से लगने वाले जूनियर शिविर से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस साल रायपुर में हुई जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में ही बोन टेस्ट के बाद 41 एथलीट की उम्र उनकी आधिकारिक आयु से अधिक निकली। इनमें निसार और विजय भी थे। फेडरेशन के एक पदाधिकारी का कहना है कि आयु की धोखाधड़ी में पकड़े गए एथलीटों के खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अब निसार नहीं खेल पाएंगे जूनियर कंपटीशन : खेलो इंडिया में 100 मीटर का गोल्ड जीतने वाले निसार अब कभी जूनियर स्तर का कंपटीशन नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उनकी आधिकारिक उम्र अभी भी 17 साल है। सूत्रों के अनुसार जूनियर शिविर के लिए उनका और विजय का नाम उनके कोच ने डाला था, जिसे एएफआई ने हटा दिया।