{"_id":"60c2d2fd8ebc3e40c706ba68","slug":"athlete-neeraj-chopra-who-entered-the-competition-after-a-year-threw-83-meters-in-lisbon-portugal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालाफेंक: एक साल बाद प्रतियोगिता में उतरे नीरज चौपड़ा ने फेंकी 83 मीटर की थ्रो ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भालाफेंक: एक साल बाद प्रतियोगिता में उतरे नीरज चौपड़ा ने फेंकी 83 मीटर की थ्रो
Fri, 11 Jun 2021 08:35 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:35 AM IST
सार
- लिस्बन यूनिवर्सिटी स्टेडियम में चौथे प्रयास में उन्होंने 78.50 मीटर भाला फेंका।
- राष्ट्रमंडल चैंपियन नीरज का श्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर का है
विज्ञापन
भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे टोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदार भालाफेंक एथलीट नीरज चौपड़ा ने पुर्तगाल के लिस्बन में 83.18 मीटर की थ्रो के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन
उन्होंने पहले प्रयास में 80.71 मीटर भाला फेंका और छठे और अंतिम प्रयास में 83.18 का प्रदर्शन किया। उनकी दूसरी, तीसरी और पांचवीं थ्रो फाउल रही थी। लिस्बन यूनिवर्सिटी स्टेडियम में चौथे प्रयास में उन्होंने 78.50 मीटर भाला फेंका।
विज्ञापन
भारत के 23 वर्षीय स्टार एथलीट नीरज ने पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन उसके बाद किसी प्रतियोगिता में नहीं उतरे थे। राष्ट्रमंडल चैंपियन नीरज का श्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर का है
विज्ञापन