फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Atanu Das wins recurve bronze in Asian Archery Championships

एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: अतानु की हैट्रिक, व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में भी दिलाया कांस्य पदक

Tue, 26 Nov 2019 12:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Nov 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Atanu Das wins recurve bronze in Asian Archery Championships
अतनु दास - फोटो : ट्विटर

अतानु दास की अगुआई में भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने मंगलवार को एशियाई चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक जीते। वहीं कंपाउंड में तीन रजत पदक भी पक्के किए। भारतीय तीरंदाजी महासंघ के निलंबन के कारण भारतीय खिलाड़ी विश्व तीरंदाजी संघ के ध्वज तले खेल रहे हैं।

विज्ञापन


दास ने पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कोरिया के जिन हायेक ओह को कांस्य पदक के शूटऑफ मुकाबले में 6-5 से हराकर कांसा जीता। सोमवार को मिश्रित रिकर्व में दीपिका कुमारी के साथ कांस्य जीतने वाले दास ने पुरुष रिकर्व टीम के साथ भी पदक हासिल करके कांस्य पदक की हैट्रिक पूरी की। दास ने सीनियर खिलाड़ी तरुणदीप राय और जयंत तालुकदार के साथ मिलकर कांस्य पदक मुकाबले में चीन को 6-2 से हराया।
विज्ञापन


दीपिका, लेशराम बोंबायला देवी और अंकिता भक्त की रिकर्व महिला टीम ने जापान को 5-1 से हराकर कांसा जीता। अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और मोहन भारद्वाज की भारतीय कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को 229-221 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला कोरिया से होगा। ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने भी ईरान को 227-221 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उनका सामना भी कोरिया से होगा। वर्मा और ज्योति की कंपाउंड मिश्रित जोड़ी पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उनका मुकाबला चीनी ताइपे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed