{"_id":"5b76e86042c792462d133847","slug":"atal-bihari-vajpayee-remembered-in-asian-games-2018-sushil-kumar-shares-memory","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जी आते थे गुरू हनुमान के अखाड़े, पहलवान सुशील कुमार ने सुनाया पुराना किस्सा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अटल जी आते थे गुरू हनुमान के अखाड़े, पहलवान सुशील कुमार ने सुनाया पुराना किस्सा
हेमंत रस्तोगी, अमर उाजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जहां समूचा देश उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने में लगा है वहीं जकार्ता एशियाई खेलों का गेम्स विलेज भी इससे अछूता नहीं रहा। इन खेलों में भाग लेने के लिए ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी जकार्ता पहुंच चुके हैं, लेकिन पदक के लिए दावेदारी जताने से पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रृद्धांजलि देने को एक साथ जुटने का फैसला लिया।
गेम्स विलेज में ही बृजभूषण शरण सिंह की अगुवाई में दो सौ के करीब भारतीय खिलाड़ी और कोच एकत्र हुए जहां उन्होंने अटल जी को याद किया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, बजरंग, साक्षी मलिक, विनेश, तीरंदाज अभिषेक वर्मा समेत कई खिलाडियों ने प्रोजेक्टर के जरिए दीवार पर अटल जी की फोटो उकेर कर उन्हें याद किया।
शोक सभा के बाद सुशील ने अमर उजाला से कहा कि खेलों के शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों के लिए उनका निधन बेहद दुखद समाचार था। दरअसल वह खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय थे।
विज्ञापन
यही नहीं खुद पूर्व प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को खूब पसंद किया करते थे। वह बेहद छोटे थे, लेकिन उन्हें याद है जब अटल जी गुरू हनुमान के अखाड़े आया करते थे। हैंडबॉल टीम के खिलाड़ियों ने तो अपने मैच से पहले ही इस शोक सभा में शामिल होने का फैसला लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यह टीम मैच खेलने के लिए रवाना हुई।