{"_id":"60d93ce7754900781b1fc7e0","slug":"at-dhaneshwari-can-replace-hima-das-in-100m-relay-team-for-indian-women-s-quartet-national-inter-state-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर रिले टीम में हिमा दास की जगह ले सकती हैं एटी धनेश्वरी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
100 मीटर रिले टीम में हिमा दास की जगह ले सकती हैं एटी धनेश्वरी
Mon, 28 Jun 2021 08:37 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्टस डेस्क अमर उजाला, पटियाला
स्पोर्टस डेस्क अमर उजाला, पटियाला
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:37 AM IST
सार
- फाइनल में चोटिल हिमा दास की जगह कर्नाटक की एटी धनेश्वरी के उतरने की संभावना है।
- भारतीय चौकड़ी को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए 43.04 सेकंड का समय निकालना होगा।
विज्ञापन
हिमा दास
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला चौकड़ी राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप में मंगलवार को चार गुणा 100 मीटर रिले ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए अंतिम प्रयास करेगी। फाइनल में चोटिल हिमा दास की जगह कर्नाटक की एटी धनेश्वरी के उतरने की संभावना है। धनेश्वरी 100 मीटर स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही थीं जिसमें शनिवार को तमिलनाडु की एस धनलक्ष्मी ने 11.71 सेकंड के समय से जीत हासिल की थी।
राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन चौकड़ी की अन्य सदस्य होंगी। भारतीय चौकड़ी को ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए 43.04 सेकंड का समय निकालना होगा। हिमा को शनिवार को 100 मीटर ही हीट में दौड़ते हुए हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिससे 48 घंटे के अंदर चैंपियनशिप में उनका आगे भाग लेना संदिग्ध है। हालांकि उन्हें मंगलवार को होने वाली 200 मीटर रेस में आठ फाइनल खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

800 मीटर कृष्ण व हरमिलन चैंपियन
हरियाणा के कृष्ण कुमार (1:50.12 सेकंड) और पंजाब की हरमिलन बैंस (2:02.57 सेकंड) राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के 800 मीटर दौड़ में चैंपियन बने। उत्तराखंड के अनु कुमार ने रजत और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मंजीत सिंह ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं में दिल्ली की चंदा ने रजत और श्रीलंका की निमली लियानाराच्ची ने दिल्ली की शालू चौधरी को पछाड़कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
केरल के त्रिकूद एथलीट एल्डहोस पॉल ने 16.58 मीटर के प्रयास से पहला स्थान प्राप्त किया। फेडरेशन कप के स्वर्ण पदक विजेता उन्नीकृष्णन दूसरे और अब्दुल्ला अबूबेकर तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की हेप्टाथलन रेस सोनू कुमारी ने 5004 अंक जुटाकर जीती।