Asian Youth and JuniorChampionships: तीन भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह, पदक किए पक्के
भारत के तीन मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए तनु (52 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा) और विशु राठी (48 किग्रा) ने फाइनल में जगह बनाई। तनु ने नेपाल की स्वस्तिका को 5-0 से हराया जबकि निकिता ने उजबेकिस्तान की मुखुसा तोखिरोवा को 5-0 से ही मात दी। राठी ने दो मिनट से भी कम समय में मंगोलिया की ओत्गोंबात येसुंखुस्लेन को हराया। वहीं, आशीष (54 किग्रा) और अंशुल (57 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
𝚂𝚄𝙿𝙴𝚁𝙱 🥳
— Boxing Federation (@BFI_official) August 27, 2021
Our 3️⃣ Junior girls clinched victory in semis on Day 7️⃣ and entered the Finals of #AsianYouthandJuniorChampionships in Dubai 🔥#PunchMeinHaiDum#boxing pic.twitter.com/a9CQmEyG3o