फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Wrestling Championships Sarita Mor storms into final, Seema Bisla and Pooja will fight for bronze

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप: सरिता स्वर्ण पदक से एक कदम दूर, सीमा और पूजा की नजर कांस्य पर

Thu, 15 Apr 2021 04:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Apr 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Asian Wrestling Championships Sarita Mor storms into final, Seema Bisla and Pooja will fight for bronze
सरिता मोर - फोटो : twitter

भारतीय महिला पहलवान सरिता मोर ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सरिता ने गुरुवार को शुरूआती दौर के मुकाबले में करीबी हार के बाद शानदार वापसी करते हुए 59 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। वहीं सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) अपने सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली में 2020 चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता शुरूआती मुकाबले में मंगोलियाई पहलवान शूवदोर बातरजाव से 4-5 के अंतर से हार गई थीं लेकिन उन्होंने अगले दौर में कजाखस्तान की डायना कायुमोवा के खिलाफ शानदार वापसी की और पहले पीरियड में तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। सरिता कजाखस्तान की पहलवान के खिलाफ काफी आक्रामक रहीं और उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को गिराने के बाद उसका गला जकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने किर्गिस्तान की नूरेडा अनारकुलोवा के खिलाफ सेमीफाइनल में भी शुरू से ही आक्रामकता जारी रखी और फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब उनके पास शूवदोर से बदला चुकता करने का मौका होगा क्योंकि वह भी फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


अन्य मुकाबले में 50 किग्रा की स्पर्धा में सीमा की शुरूआत काफी खराब रही जिसमें वह कजाखस्तान की वेलेंटिना इवानोवना के खिलाफ शुरूआती मुकाबला गंवा बैठीं लेकिन उन्होंने भी अगले दौर में मंगोलिया की एनुदारी नंदिंतसेतसेग के खिलाफ शानदार वापसी की और 7-3 से जीत दर्ज की। उन्हें सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की जैस्मिना इमाएवा से कड़ी चुनौती मिली जिसे वह 2-3 से हार गयीं। अब उन्हें कांस्य पदक जीतने के लिए ताइपे की यंग सुन लिन को हराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 76 किग्रा भारवर्ग में पूजा ने कोरिया की सियोयिओन जियोंग के खिलाफ 2-0 की जीत से शुरूआत की और इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की ओजोडा जारीपबोएवा को भी हरा दिया। हालांकि सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान की एलमिरा सिजडिकोवा की बराबरी नहीं कर सकीं और हार गई। 


निशा को 68 किग्रा वर्ग के दोनों शुरूआती मुकाबलों में हार से बाहर होना पड़ा। वह कोरिया की युन सुन जियोंग से हारने के बाद मंगोलिया की डेलगेरमा एंखसाईखान से पराजित हो गयीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed