फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian wrestling championship: sakshi malik enters final

एशियन कुश्ती चैंपियनशिपः स्वर्ण पदक से एक कदम दूर साक्षी मलिक

Fri, 12 May 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 12 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
asian wrestling championship: sakshi malik enters final
साक्षी मलिक

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है और वह स्वर्ण पदक से मात्र एक कदम दूर हैं। भारत की इस स्टार पहलवान ने 60 किग्रा के सेमीफाइनल में कजाखिस्तान की ए कासीमोवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साक्षी ने उज्बेकिस्तान की नाबीरा इसेंबाएवा को 6-2 से हराया था। साक्षी के सामने अब ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जापान की रिसाको कवाइ की चुनौती होगी। साक्षी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। इससे पहले 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्‍थ में उन्होंने रजत पदक और 2015 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन


जहां एक तरफ साक्षी मलिक के सामने ओलंपिक स्वर्ण पदक की चुनौती होगी, वहीं उनके सहित पूरी टीम के सामने पिछले बार से अधिक पदक जीतने की भी चुनौती है। योगेश्वर दत्त, सुशील कुमार, फोगाट बहनों की अनुपस्थिति में टूर्नामेंट में देश का दबदबा कायम रखने की चुनौती साक्षी के अलावा संदीप तोमर और बजरंग पूनियां पर होगी। गत वर्ष भारत ने एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और पांच कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक हासिल किए थे। 
विज्ञापन


नए भार वर्ग में उतरी साक्षी

साक्षी मलिक ने 58 किग्रा भार वर्ग में रियो में पदक जीता ‌था, लेकिन इस चैंपियनशिप में वें नए भार वर्ग में उतरी और शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दरअसल 58 किग्रा भार वर्ग सरिता ने साक्षी की जगह ले ली थी, जिसके बाद उन्हें नए भार वर्ग में आना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed