फिल्मी 'सुल्तान' के दांव की तरह ही ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक का भी एक अपना दांव है, विरोधियों के पास इसका कोई जवाब नहीं।
दांव का नाम है ‘दोहरी पट’। वह रिंग में तुरंत अटैक करती हैं और विरोधी के दांव को काटने में माहिर हैं। इसी का परिणाम है कि आज साक्षी का नाम देश की हर जुबां पर है। साक्षी की यह खासियत सांझा की है उनके कोच ईश्वर सिंह दहिया ने।
सिसाना निवासी कोच ईश्वर बताते हैं कि साक्षी को कुश्ती का जुनून है, वह हर पल अपने दांव पेच का ही अभ्यास करती रहती है। वह समय की बेहद पाबंद है। वर्ष 2004 में मेरे पास जब वह आई तो उस समय भी उसके अंदर कुश्ती को लेकर पूरा जुनून था।
4 of 6
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
साक्षी की इच्छा थी कि भले ही उसके मृत शरीर को मेडल पहनाया जाए, लेकिन मेडल हर हाल में चाहिए। इसी का परिणाम था कि रियो ओलंपिक में वह अंतिम सेकेंड तक प्रतिद्वंद्वी से लड़ी और अंतिम क्षणों में बाजी पलट दी।
ओलंपिक 2020 में भी साक्षी महिलक का गोल्ड मेडल निश्चित है। वे अभी साक्षी को मिले मेडल से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि उसमें अभी और कई गोल्ड जीतने की क्षमता है।