फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Rowing Championship: Arvind Singh wins gold Indian rowers claims one gold, three silvers on final day

Asian Rowing Championship: अरविंद सिंह ने आखिरी दिन जीता स्वर्ण, भारत की झोली में दो स्वर्ण समेत कुल छह पदक आए

Sun, 12 Dec 2021 05:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेन चेंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेन चेंग Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 12 Dec 2021 05:06 PM IST
सार

भारत के अनुभवी नौकायन खिलाड़ी अरविंद सिंह ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने रविवार को लाइटवेट पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि तीन अन्य भारतीय खिलाड़ी रजत पदक जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन
Asian Rowing Championship: Arvind Singh wins gold Indian rowers claims one gold, three silvers on final day
अरविंद सिंह - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

भारत के अनुभवी नौकायन खिलाड़ी अरविंद सिंह ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने रविवार को लाइटवेट पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि तीन अन्य भारतीय खिलाड़ी रजत पदक जीतने में सफल रहे। अरविंद ने गोल्ड मेडल के लिए सात मिनट 55.942 सेकेंड का समय निकाला और शीर्ष पर रहे। अरविंद ने उज्बेकिस्तान, चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों को पछाड़ा।

विज्ञापन


अन्य स्पर्धाओं में भारत ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स, पुरुष क्वाड्रपल (चार खिलाड़ियों की टीम) और पुरुष कॉक्सलेस फोर स्पर्धा में भी रजत पदक जीते। भारत को प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और चार रजत पदक समेत कुल छह पदक मिले।
विज्ञापन




पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में आशीष फोगाट और सुखजिंदर सिंह ने सात मिनट 12.568 सेकेंड का समय लिया जबकि पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में बिट्टू सिंह, जाकर खान, मनजीत कुमार और सुखमीत सिंह की टीम ने छह मिनट 33.661 सेकेंड का समय लिया और फोटो फिनिश में 0.523 सेकेंड से स्वर्ण पदक से चूक गई।

जसवीर सिंह, पुनीत कुमार, गुरमीत सिंह और चरनजीत सिंह ने पुरुष कॉक्सलेस फोर फाइनल में छह मिनट 51.661 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed