फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Relay Championship: Indian men and women players performed brilliantly won silver medals

Asian Relay Championship: भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते रजत पदक

Tue, 21 May 2024 09:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 21 May 2024 09:53 PM IST
सार

विथ्या रामराज, एमआर पूवम्मा, प्राची चौधरी और रूपल चौधरी की महिला टीम ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल में वियतनाम (तीन मिनट 30.81 सेकेंड) के बाद तीन मिनट 33.55 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Asian Relay Championship: Indian men and women players performed brilliantly won silver medals
भारतीय महिला और पुरुष रिले टीम - फोटो : World Athletics

विस्तार

भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने मंगलवार को एशियाई रिले चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद मुख्य खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी भारत की पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर चौकड़ी ने अपनी-अपनी स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। 
विज्ञापन

महिला वर्ग में वियतनाम शीर्ष पर रहा
विथ्या रामराज, एमआर पूवम्मा, प्राची चौधरी और रूपल चौधरी की महिला टीम ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल में वियतनाम (तीन मिनट 30.81 सेकेंड) के बाद तीन मिनट 33.55 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जापान ने तीन मिनट 35.45 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। विथ्या और प्राची उस भारतीय चौकड़ी का हिस्सा नहीं थीं जिसने इस महीने की शुरुआत में बहामास के नासाउ में विश्व एथलेटिक्स रिले के दौरान पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया था। उस टीम में पूवम्मा और रूपल के साथ ज्योतिका श्री दांडी और सुभा वेंकटेशन शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष टीम भी शीर्ष स्थान से चूकी
मोहम्मद अनस याहिया, संतोष कुमार, मिजो चाको कुरियन और अरोकिया राजीव की पुरुष चौकड़ी भी शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गई। भारतीय टीम तीन मिनट 05.76 सेकेंड के समय के साथ श्रीलंका (तीन मिनट 04.48 सेकेंड) के बाद दूसरे स्थान पर रही। वियतनाम तीन मिनट 07.37 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर था। श्रीलंका की टीम ने पहले चरण में बढ़त बना ली थी लेकिन संतोष ने दूसरे चरण में भारत को बढ़त दिला दी। चाको ने तीसरे चरण के बाद भारत को बढ़त पर रखा लेकिन श्रीलंका के एंकर धावक हेवा कलिंग कुमारगे ने अंतिम चरण में अरोकिया को पछाड़ दिया। संतोष और चाको उस भारतीय चौकड़ी का हिस्सा नहीं थे जिसने विश्व एथलेटिक्स रिले के दौरान पेरिस ओलंपिक कोटा तीन मिनट और 3.23 सेकंड के समय के साथ हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed