{"_id":"664b5ba183582261970974d8","slug":"asian-relay-athletics-india-wins-gold-with-national-record-in-mixed-relay-misses-paris-olympics-ticket-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाई रिले एथलेटिक्स: मिश्रित रिले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ भारत को स्वर्ण, पेरिस का टिकट पाने से चूके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई रिले एथलेटिक्स: मिश्रित रिले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ भारत को स्वर्ण, पेरिस का टिकट पाने से चूके
Mon, 20 May 2024 07:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 May 2024 07:48 PM IST
सार
इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम रैकिंग में 23वें से 21वें स्थान पर आ गई है। हालांकि, पेरिस के टिकट के लिए भारत को शीर्ष 16 में आना जरूरी है।
विज्ञापन
पेरिस का टिकट पाने से चूकी भारतीय चौकड़ी
- फोटो : PTI/X
विस्तार
एशियाई रिले चैंपियनशिप में भारतीय मिश्रित रिले टीम ने राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। बावजूद इसके मोहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और शुभा वेंकटेशन की चौकड़ी पेरिस ओलंपिक का टिकट पाने से रह गई। भारतीय टीम ने तीन मिनट 14.12 सेकंड का समय निकाला और हांगझोऊ एशियाई खेलों में बनाए गए 3.14.34 के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यहां भारतीय टीम ने रजत जीता था।
विज्ञापन
एशियाई रिले एथलेटिक्स
- फोटो : X
पेरिस के लिए शीर्ष 16 में आना जरूरी
श्रीलंका ने तीन मिनट 17 सेकंड के साथ रजत और वियतनाम ने तीन मिनट 18.45 सेकंड के साथ कांस्य जीता। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम रैकिंग में 23वें से 21वें स्थान पर आ गई है। हालांकि, पेरिस के टिकट के लिए भारत को शीर्ष 16 में आना जरूरी है। नासाउ (बहामास) में हुई विश्व रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 टीमें पेरिस का टिकट हासिल कर चुकी हैं। 15वां और 16वां स्थान रैंकिंग के आधार पर दिया जाएगा। इस वक्त चेक रिपब्लिक (3.11.98) और इटली (3.13.56) 15वें और 16वें स्थान पर हैं। भारत को यहां इटली के समय के पीछे छोड़ना था।

विश्व रिले में चूक गई थी मिश्रित रिले टीम
विश्व रिले एथलेटिक्स में भारत की पुरुष और महिला 400 मीटर रिले टीम ने ओलंपिक का टिकट हासिल किया, लेकिन मिश्रित रिले टीम ने हीट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। दूसरे दौर में राजेश रमेश के चोटिल होने के कारण मिश्रित रिले टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। ओलंपिक क्वालिफाइंग की अंतिम तिथि 30 जून है। एथलेटिक महासंघ अब मिश्रित रिले टीम को अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपटीशनों में उतारकर पेरिस का टिकट दिलाने की कोशिश करेगा।