{"_id":"56d978664f1c1ba9048b47ae","slug":"asian-indoor-atheletics-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में मयूखा जानी को स्वर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में मयूखा जानी को स्वर्ण
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी कूद की खिलाड़ी मयूखा जानी ने एशिया इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया जबकि 60 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली फर्राटा धाविका दुती चंद ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
मयूखा लंबी कूद स्पर्धा में शुरू से ही दबदबा बनाने में सफल रही और उन्होंने 6.35 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में यह भारत का पहला एशियाई इंडोर खिताब है।
विज्ञापन
वियतनाम की बुइ थी थू थाओ ने 6.30 मीटर के साथ रजत जबकि कजाखस्तान की ओल्गा रिपाकोवा ने 6.22 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।
एक अन्य भारतीय एमए प्रजूषा 6.15 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रही। स्वर्ण पदक जीतने के बाद मयूखा ने कहा, ‘दोहा में जीतकर मैं काफी खुश हूं विशेषकर इसलिए क्योंकि मैं इंडोर प्रतियोगिताओं की आदी नहीं हूं। हालांकि मैंने 6.35 मीटर से बेहतर की उम्मीद की थी। एशियाई खिताब उपलब्धि है।’
विज्ञापन
इस बीच दुती ने 60 मीटर फर्राटा के फाइनल में 7.37 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को उन्होंने अपनी हीट जीतने के दौरान 7.28 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
कजाखस्तान की विक्टोरिया ज्याबकिना ने 7.27 सेकेंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन की युआन किकी (7.33 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रही।
सुगंधा कुमारी ने भारत के लिए तीसरा पदक जीता जब वह महिला 1500 मीटर में चार मिनट 29.06 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
महिला गोला फेंक में मनप्रीत कौर (जूनियर) 15.21 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ छठे स्थान पर रही। पुरुष ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर सभी प्रयासों में नाकाम रहे।
महिला पेंटाथलन में स्वपना बर्मन तीन स्पर्धा के बाद 3285 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।