फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games gold medalist Manjit Singh wants TOP Scheme inclusion 

गोल्ड मेडलिस्ट मनजीत ने खेल मंत्रालय से लगाई टॉप्स में शामिल करने की गुहार

Wed, 05 Sep 2018 12:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Asian Games gold medalist Manjit Singh wants TOP Scheme inclusion 
मनजीत सिंह

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनजीत सिंह ने मंत्रालय से आग्रह किया कि उन्हें टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल किया जाए जिससे कि वह 2020 ओलंपिक जैसे आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी कर सकें।

विज्ञापन


800 मीटर दौड़ के चैंपियन मनजीत के पास कोई नियमित नौकरी नहीं है। ओएनजीसी ने मार्च 2016 में उनका अनुबंध बढ़ाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह नतीजे नहीं दे पा रहे थे। विपरीत हालात के बावजूद मनजीत ने सेना के कोच अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग जारी रखी जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय शिविर के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


हरियाणा के जींद जिले के उझाना गांव के मनजीत ने कहा कि मैंने मार्च 2016 में नौकरी गंवा दी क्योंकि ओएनजीसी ने मेरा अनुबंध बढ़ाने से इनकार कर दिया। मैं नतीजे नहीं दे रहा। इससे पहले मुझे सहायता राशि मिल रही थी। अब मैंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उम्मीद करता हूं मंत्रालय मेरी उपलब्धियों और परेशानियों पर ध्यान देगा। मेरे पास कोई प्रायोजक नहीं है और ना ही कोई कंपनी मुझे सहायता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं उम्मीद कर रहा हूं कि खेल मंत्रालय मुझे टाप्स में जगह देगा जिससे कि मैं अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकूं। अंतरराष्ट्रीय सत्र अब खत्म हो चुका है और मनजीत ने कहा कि अगला साल उनके लिए अहम होगा क्योंकि एशियाई चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप होनी है। मनजीत ने कहा कि मैं इन दोनों चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। इसके बाद 2020 ओलंपिक होने हैं लेकिन इसकी ट्रेनिंग के लिए मुझे वित्तीय सहायता चाहिए। उम्मीद करता हूं कि खेल मंत्रालय मेरी मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed