{"_id":"5b86d1a742c792465326a393","slug":"asian-games-2018-gold-medalist-bajrang-punia-and-vinesh-phogat-in-race-for-khel-ratna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनेश-बजरंग के लिए सुनहरा अवसर, खेलरत्न पुरस्कार की दौड़ में शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विनेश-बजरंग के लिए सुनहरा अवसर, खेलरत्न पुरस्कार की दौड़ में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
bajrang punia vinesh phogat
राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के चैंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट इस साल राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार की दौड़ में है। इनके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एशियाड चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी दौड़ में है।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती महासंघ के एक सूत्र ने बताया कि बजरंग ने महासंघ के जरिये नामांकन भर दिया है जबकि विनेश की सिफारिश खेल मंत्रालय कर सकता है। खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एशियाई खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्रालय चयन समिति को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए अपने सुझाव दे सकता है। हर साल खेल पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 सितंबर को दिए जाते थे, लेकिन इस बार समारोह 25 सितंबर को होगा ताकि एशियाई खेलों से तारीख का टकराव नहीं हो।
विज्ञापन