{"_id":"5ce407eebdec2207554188b2","slug":"asian-championships-gold-medalist-winner-gomathi-marimuthu-fails-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड, डोप टेस्ट में हुई फेल, अस्थायी तौर पर निलंबित ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड, डोप टेस्ट में हुई फेल, अस्थायी तौर पर निलंबित
Tue, 21 May 2019 07:45 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 21 May 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
गोमती मारीमुथु
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई चैंपियनशिप में पिछले महीने 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोमती मारीमुथु को डोप परीक्षण में विफल होने के बाद मंगलवार को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
तमिलनाडु की 30 साल की इस धाविका ने दोहा एशियाई ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो मिनट और 2.70 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था लेकिन उनके ए नमूना प्रतिबंधित स्टेरॉयड पाया गया। अगर उनका बी नमूना भी पाजीटिव रहा तो उन्हें अधिकतम चार साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है, क्योंकि वह पहली बार डोपिंग परीक्षण में विफल रही।
विज्ञापन
भारत ने इस टूर्नमेंट में तीन स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीते थे लेकिन अगर गोमती का बी नमूना पॉजिटिव रहता है तो भारत से एक स्वर्ण पदक छिन जाएगा। एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया , ‘हां , गोमती का नमूना स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाया गया है और उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है।’
विज्ञापन