{"_id":"5ea469eb3b3acc06e1173905","slug":"asian-champion-dingko-singh-airlifted-to-delhi-for-cancer-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जंग लड़ रहे एशियाई चैंपियन बॉक्सर डिंको सिंह को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कैंसर से जंग लड़ रहे एशियाई चैंपियन बॉक्सर डिंको सिंह को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया
Sat, 25 Apr 2020 10:18 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
डिंको सिंह
- फोटो : ट्विटर
एशियाई चैंपियन बॉक्सर रहे डिंको सिंह को आखिरकार शनिवार को वह मदद मिल ही गई, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। इंफाल से उन्हें नई दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया। अर्जुन और पद्म पुरस्कार विजेता डिंको लीवर के कैंसर से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन के चलते डिंको सिंह की पूर्व निर्धारित रेडिएशन थेरेपी नहीं हो पाई थी, उन्होंने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद BFI ने सक्रियता दिखाते हुए स्पाइसजेट की एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
इंफाल के रहने वाले 41 वर्षीय डिंको सिंह की रेडिएशन थेरेपी एक पखवाड़ा पहले होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण वह दिल्ली नहीं आ पाए। बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह को जब उनके खराब स्वास्थ्य की जानकारी हुई तो उन्होंने एयर एंबुलेंस से उन्हें यहां लाने की जिम्मेदारी ली। वह स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
विज्ञापन
डिंको के साथ उनकी पत्नी नगांगोम बाबाई देवी भी दिल्ली गईं। शाम को यहां पहुंचने के बाद डिंको को सीधे एंबुलेंस में 'इंस्टीट्यूट आफ लीवर एवं बाइलरी साइंसेस' ले जाया गया। मणिपुर के इस बैंटमवेट मुक्केबाज ने बैंकाक में 1998 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
दूसरी ओर, बॉक्सर विजेंदर सिंह और मनोज कुमार एशियन गेम्स के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंको सिंह (Dingko Singh) के लिए धन जुटाने का एलान किया है।