{"_id":"595dbdef4f1c1b233e8b45fd","slug":"asian-athletics-championship-kicks-off-with-dazzling-opening-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग समारोह के साथ हुआ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, आज से शुरू होंगे इवेंट ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रंगारंग समारोह के साथ हुआ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, आज से शुरू होंगे इवेंट
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुुधवार को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में एक रंगारंग समारोह के साथ 22वीं एशियन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हो गया। उद्धाटन समारोह में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष दहलान अहमद और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स फेडरेशन के सबेस्टियन को उपस्थित थे। पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज, शाइनी विल्सन और पीटी ऊषा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 22वें संस्करण की मेजबानी को तैयार भारत की नजर बृहस्पतिवार से शुरू हो रही इस चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष तीन स्थान पर हैं। रांची के देर से मेजबानी से हटने के बाद भुवनेश्वर कम समय में शीर्ष स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने में सफल रहा। चैंपियनशिप में इस बार 44 देशों के 800 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे और 42 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारत तीसरी बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में पुणे में और 1989 में नई दिल्ली में इस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
एशियाई चैंपियनशिप में 14 खिलाड़ी अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे जिसमें रियो ओलंपिक के स्वर्ण विजेता ताजिकिस्तान के हैमर थ्रोअर दिलशोद नजरोव भी शामिल हैं। चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता खिलाड़ी लंदन में अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करेंगे।
विज्ञापन
भारत ने पिछली बार वुहान में हुई इस चैंपियनशिप में कुल 13 पदक हासिल किए थे जिसमें चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल थे लेकिन इस बार मेजबानों को ज्यादा स्वर्ण के साथ अपनी पदक संख्या बढ़ाने की उम्मीद है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पांच स्वर्ण सहित कुल 15 से 20 पदक जीतने की उम्मीद जताई है। भारत ने अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता (1985) में किया था जब 10 स्वर्ण और पांच रजत समेत कुल 22 पदक अपनी झोली में डाले थे।
भारत को नीरज चोपड़ा (जैवेलिन थ्रो), मनप्रीत कौर (महिला शॉट पुट), मोहम्मद अनस (400 मी.) के अलावा महिला 4*400 मीटर रिले दौड़ में पदक उम्मीदें हैं। पिछले संस्काण की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वालीं ललिता बाबर हाल ही में शादी होने के चलते इस बार चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। पाकिस्तान का छह सदस्यीय दल इस बार चैंपियनशिप में उतरेगा। पहले दिन मनप्रीत के अलावा डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा अपनी-अपनी स्पर्धा में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
नहीं खेलेंगे कई शीर्ष एथलीट
विश्व चैंपियनशिप के भी इसी साल होने के चलते कई शीर्ष एथलीटों ने एशियाई चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला किया है। चीन इस बार 50 से ज्यादा एथलीटों के साथ उतरेगा लेकिन तिहरी कूद के ओलंपिक कांस्य विजेता डोंग बिन और रियो रजत विजेता हैमर थ्रोअर झांग वेनशियू चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। पिछले संस्करण में दूसरे स्थान पर रहे कतर ने अपनी दस सदस्यीय टीम में दोहा डायमंड लीग के स्वर्ण विजेता लंबी कूद खिलाड़ी मुताज एस्सा को शामिल नहीं किया है। बहरीन के रियो ओलंपिक स्वर्ण विजेता रुथ जेबेत (3000 मीटर स्टीपलचेज), कजाकिस्तान की तिहरी कूद महिला खिलाड़ी ओल्गा रिपाकोवा और जापान के युवा स्प्रिंटर अब्दुल हाकिम भी चैंपियनशिप के इस संस्करण में हिस्सा नहीं लेंगे।