फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Airgun Championships: India finish with 16 gold medals

एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में भारत को 16 स्वर्ण पदक

Mon, 01 Apr 2019 06:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 01 Apr 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Asian Airgun Championships: India finish with 16 gold medals
एशियाई एयरगन चैंपयनशिप

भारतीय निशानेबाजों ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए चीनी ताइपे के ताओयुआन में एशियाई एयरगन चैंपयनशिप के अंतिम दिन पांच स्वर्ण पदक जीते। भारत ने प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक के साथ कुल 25 पदक जीते।    

विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन यश वर्धन और श्रेया अग्रवाल ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। यश ने पुरुष जूनियर 10 मीटर एयर राइफल में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने केवल प्रजापति और ऐश्वरी तोमर के साथ मिलकर टीम स्वर्ण पदक भी जीता। 
विज्ञापन


यश ने 249.5 अंक के साथ स्वर्ण जीता जबकि केवल (247.3) और ऐश्वरी (226.1) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। इससे पहले यश और श्रेया की जोड़ी ने मिश्रित टीम राइफल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेया ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर स्वर्ण में स्वर्ण पदक जीतां उन्होंने मेहुल घोष और कवि चक्रवर्ती के साथ मिलकर टीम स्वर्ण पदक भी जीता। श्रेया ने 24 शाट के फाइनल में 252.5 अंक जुटाए। 


मेहुली को 228.3 अंक के साथ व्यक्तिगत कांस्य पदक मिला जबकि कवि चौथे स्थान पर रहीं। भारतीय निशानेबाजी टीम अब यूएई के अल इन में पांच अप्रैल से आईएसएसएफ शाटगन विश्व कप चरण दो में हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed