{"_id":"5ca0e0d3bdec22068c429f03","slug":"asian-airgun-championship-divyansh-singh-panwar-and-elavenil-valarivan-wins-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, दिव्यांश और इलावेनिल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, दिव्यांश और इलावेनिल ने जीता स्वर्ण
Sun, 31 Mar 2019 09:16 PM IST
सोनू शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पवार
- फोटो : Social media
भारतीय निशानेबाजों ने ताइपे में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपना दबदबा साबित किया। भारत ने अब तक 14 में से 12 स्वर्ण पदक जीते हैं। अब तक भारत के खाते में 12 स्वर्ण के अलावा चार रजत और दो कांस्य पदक आए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पांचवें दिन दिव्यांश सिंह पवार और इलावेनिल वालारिवन ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की दस मीटर एयर राइफल में एकल स्वर्ण जीते और उसके बाद टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण दिलाया। दिव्यांश ने 249.7 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
उन्होंने क्वालिफिकेशन में 628.2 का श्रेष्ठ स्कोर बनाया और रवि कुमार (626.3) और दीपक कुमार (626.2) को पीछे छोड़ते आठ निशानेबाजों के फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में इलावेनिल ने 250.5 स्कोर किया।
विज्ञापन
इनपुट: भाषा