फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asia Cup Hockey 2022 Team India eyeing to secure Asia Cup final seat will face South Korea

Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप फाइनल की सीट पक्की करने पर टीम इंडिया की नजर, कोरिया से होगा मुकाबला

Mon, 30 May 2022 11:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 30 May 2022 11:09 PM IST
सार

सुपर चार की अंकतालिका में कोरिया प्लस दो के अंतर से शीर्ष पर है, जबकि भारत प्लस एक गोल के अंतर से दूसरे स्थान पर है। जापान दो हार के कारण बाहर हो चुका है।

विज्ञापन
Asia Cup Hockey 2022 Team India eyeing to secure Asia Cup final seat will face South Korea
भारत और मलेशिया के बीच मैच ड्रॉ रहा था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गत चैंपियन भारतीय टीम सुपर चार चरण के आखिरी मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया को हराकर एशिया कप के पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने रविवार को मलेशिया के खिलाफ फाइनल की तरह कदम बढ़ा ही दिया था लेकिन राजी रहीम के हैट्रिक ने मैच को 3-3 से बराबरी पर रोक दिया। इससे पहले भारत ने जापान को 2-1 से हराया था। 
विज्ञापन


सुपर चार की अंकतालिका में कोरिया प्लस दो के अंतर से शीर्ष पर है, जबकि भारत प्लस एक गोल के अंतर से दूसरे स्थान पर है। जापान दो हार के कारण बाहर हो चुका है, जबकि मलेशिया अपने आखिरी मैच में जापान को दो गोल के अंतर से हरा देता और भारत व कोरिया का मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है तो उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। भारतीय टीम मंगलवार को मैच में कोरिया को हराकर आंकड़ों के फेर से बचना चाहेगी। हालांकि, यह उतना आसान भी नहीं है, क्योंकि कोरिया ने मलेशिया से अपना मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और जापान को 3-1 से हराया। 
विज्ञापन


उत्तम, सुनील व राजभर का प्रभावी प्रदर्शन 
भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति में उत्तम सिंह, एस वी सुनील और पवन राजभर ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। सुनील ने पिछले मैच में राजभर के पास पर गोल दागा था। भारतीयों ने कई मौके बनाए, लेकिन स्ट्राइकर गोल में बदल नहीं सके। मुख्य कोच सरदार सिंह इसमें सुधार करना चाहेंगे। वहीं बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में रक्षापंक्ति से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है जिसने मलेशिया के खिलाफ कई पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए हैं। सुपर 4 चरण के दूसरे मैच में जापान का सामना मलेशिया से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed