{"_id":"5f5d9c218ebc3e6d3a714084","slug":"arun-jaitley-sports-complex-in-jammu-minister-jitendra-singh-lays-foundation-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा से सटे हीरानगर में बनेगा अरुण जेटली के नाम पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत-पाक सीमा से सटे हीरानगर में बनेगा अरुण जेटली के नाम पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Sun, 13 Sep 2020 09:42 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटेे हीरानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का ऑनलाइन शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। 60 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए अधिग्रहीत 254 कनाल जमीन पर काम शुरू करवाया गया है। बाद में इसे 140 कनाल और जमीन पर विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस परियोजना को शुरू करवाने में अरुण जेटली का बहुत बड़ा योगदान रहा। यही कारण है कि इसका नाम अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रखा है। हीरानगर के दामाद होने के नाते अरुण जेटली का यहां के लोगों से विशेष लगाव था। जम्मू कश्मीर के आखिरी दौरे के दौरान यहां के कुछ लोगों ने उनसे स्टेडियम की मांग की थी।
विज्ञापन