फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Argentine fencer Maria Belen Perez gets surprise marriage proposal from coach during interview

टोक्यो ओलंपिक: मारिया की हार के बाद भी कोच दे बैठे दिल, कैमरे के सामने प्रपोज कर पूछा- मुझसे शादी करोगी?

Tue, 27 Jul 2021 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 09:55 PM IST
सार

  • टोक्यो ओलिंपिक में मिले दो दिल, अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन पेरेज को कोच ने दिया शादी का प्रस्ताव

विज्ञापन
Argentine fencer Maria Belen Perez gets surprise marriage proposal from coach during interview
मारिया-लुकास - फोटो : social media

विस्तार

तीसरी बार ओलंपिक में खेल रही अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन पेरेज एक बार फिर पदक नहीं जीत पाई। 36 वर्षीय मारिया की हार के तुरंत बाद उनके कोच और लंबे समय से दोस्त रहे लुकास सॉसेडो ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दरअसल, हुआ यूं कि हार के बाद मारिया एक टीवी इंटरव्यू में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं।

विज्ञापन


इस दौरान वह काफी निराश थीं। तभी उनके कोच लुकास सॉसेडो पीछे से आए। लुकास ने हाथ में एक कागज था, जिस पर लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी। मारिया ने कहा- हां। लुकास ने घुटने पर बैठ कर मारिया को प्रपोज किया, जिसे मारिया ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान कोच ने कहा कि जल्दी हां करो बहुत सारे लोग हम दोनों को देख रहे हैं। 
विज्ञापन


मारिया ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। हम बहुत अच्छे पार्टनर हैं। बेशक, हमारे बीच झगड़े होते हैं, लेकिन हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हम अपना जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं।' वहीं, लुकास ने कहा, 'मैं उससे प्यार करता हूं और जब वह मैच हार गई तो वह बहुत दुखी हो गई थी, इसलिए मैंने शादी के लिए प्रपोज किया, जिससे उसकी मानसिकता बदल जाए। मैंने कागज पर लिखा था। अगर वह जीत जाती तो मैं इस पल का इंतजार नहीं करता।' बता दें कि लुकास ने इससे 11 साल पहले भी पेरेज के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था पर उन्होंने मना कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed